
'रेगिस्तान में ऊंट चराते रहो...', सऊदी अरब पर नेतन्याहू के मंत्री की टिप्पणी से बवाल! मांगनी पड़ी माफी
AajTak
इजरायल के धुर-दक्षिणपंथी वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच ने सऊदी अरब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है जिससे मध्य-पूर्व और इजरायल में उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी मांगी है. स्मोट्रिच वेस्ट बैंक में यहूदी बस्तियों के विस्तार के समर्थक हैं.
इजरायल के धुर-दक्षिणपंथी वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच के सऊदी अरब पर दिए एक बयान से हंगामा मच गया है. गुरुवार को उन्होंने सऊदी अरब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसकी मध्य-पूर्व समेत उनके अपने ही देश में कड़ी आलोचना हो रही है. विवाद बढ़ता देख इजरायली वित्त मंत्री को माफी मांगनी पड़ी है लेकिन उन्होंने माफी मांगने में भी अकड़ दिखाई है.
स्मोट्रिच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो बयान में कहा कि उन्हें अपने कहे पर अफसोस है. उन्होंने कहा, 'सऊदी अरब के बारे में दिया गया मेरा बयान दुर्भाग्यपूर्ण था, और अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो, मुझे खेद है.'
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना चाहिए. स्मोट्रिच ने कहा, 'जैसे मैं सऊदी नागरिकों को आहत नहीं करना चाहता, वैसे ही मैं उनसे भी उम्मीद करता हूं कि वे हमें अपमानित न करें. जो कोई इस बात को नकारता है कि यहूदिया और सामरिया (वेस्ट बैंक) में हमारे ऐतिहासिक संबंध हैं, वह हमें अपमानित करता है.'
स्मोट्रिच वेस्ट बैंक की एक यहूदी बस्ती में रहते हैं और 1967 से इजरायल के नियंत्रण में रहे फिलिस्तीनी इलाकों के विलय के प्रबल समर्थक हैं.
स्मोट्रिच ने गुरुवार सुबह सऊदी अरब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि अगर सऊदी अरब हमारे साथ संबंधों को सामान्य बनाने के लिए फिलिस्तीनी राष्ट्र की शर्त रखता है तो इजरायल को ये शर्त मंजूर नहीं, इजरायल सऊदी के साथ कोई संबंध नहीं चाहता.
उन्होंने एक सम्मेलन में कहा था, 'अगर सऊदी अरब हमसे कहता है सामान्यीकरण के बदले फिलिस्तीनी राष्ट्र चाहिए तो दोस्तों... हमें ये शर्त मंजूर नहीं. आपका साथ हमें नहीं चाहिए, धन्यवाद.'

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









