
रूह गुलाब, अत्तर मोतिया, चंदन तेल और हिना से कन्नौज के कारोबारियों ने रामलला के लिए तैयार कराया स्पेशल इत्र
AajTak
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कन्नौज से स्पेशल इत्र अयोध्या आने वाला है. हां के इत्र व्यापारियों ने रामलला के लिए कई तरह के विशेष इत्र तैयार किए हैं. इन्हें 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा.
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख (22 जनवरी) काफी नजदीक आ गई है. इस भव्य समारोह की गूंज भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में है. इसलिए प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां भी युद्धस्तर पर चल रही हैं. भव्य मंदिर के उद्घाटन से पहले अब जानकारी मिल रही है कि रामलला के लिए विशेष तौर पर कन्नौज से इत्र मंगवाया जा रहा है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के कन्नौज का इत्र दुनियाभर में प्रसिद्ध है. अमेरिका तक में इसकी काफी मांग है. यहां के इत्र व्यापारियों ने रामलला के लिए कई तरह के विशेष इत्र तैयार किए हैं. इन्हें 22 जनवरी को होने जा रहे राम मंदिर के उद्घाटन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा.
कन्नौज में निकाली जाएगी रथ यात्रा
कन्नौज अटार्स एंड परफ्यूम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन त्रिवेदी के मुताबिक श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को विशेष प्रकार के इत्र और सुगंधित जल भेंट किए जाएंगे. कन्नौज के इत्र निर्माताओं ने रामलला के लिए खास सुगंध वाले इत्र तैयार किए हैं. इन्हें अयोध्या भेजे जाने से पहले रथ पर सवार कर कन्नौज में यात्रा भी निकाली जाएगी.
गुलाब जल से स्नान करेंगे रामलला
पवन त्रिवेदी ने आगे बताया कि रामलला के लिए गुलाब जल भी तैयार किया गया है, जिसका इस्तेमाल रामलला को स्नान कराने में किया जाएगा. भगवान के चारों ओर सुगंधित वातावरण बनाने के लिए कन्नौज के प्रसिद्ध इत्र जैसे अत्तर मिट्टी, अत्तर मोतिया, रूह गुलाब, चंदन का तेल और मेंहदी का उपयोग किया जाएगा.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










