
रूस-यूक्रेन शांति वार्ता एक घंटे से भी कम समय में खत्म... जेलेंस्की बोले- मॉस्को पर लगाया जाए G7 स्तर पर प्रतिबंध
AajTak
तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन के बीच 2022 के बाद शांति वार्ता का दूसरा दौर एक घंटे में संपन्न हुआ. यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने शांति प्रयासों का आश्वासन दिया और नए प्रतिबंधों की मांग की. तुर्किये के विदेश मंत्री ने बताया कि वार्ता के दौरान सीजफायर और युद्धबंदियों पर चर्चा की.
तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में 2022 के बाद शांति वार्ता का दूसरा दौर महज एक घंटे के भीतर खत्म हो गया. वार्ता की शुरुआत दो घंटे के देरी से हुई. हालांकि, देरी क्यों हुई इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया. वार्ता के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों के तेवर सख्त दिखे.
दरअसल, इस वार्ता से ठीक एक दिन पहले यूक्रेन ने अब तक का भीषण हमला रूस पर किया. रविवार को रूस के हवाई ठिकानों को निशाना बनाया और जमीन पर मौजूद 41 रूसी बमवर्षक विमानों को तबाह कर दिया. इस हमले से रूस को भारी नुकसान पहुंचा.
वार्ता शुरू होने से पहले रूसी सैन्य ब्लॉगर और रणनीतिक विश्लेषकों ने यूक्रेन के खिलाफ कड़ा और सख्त कदम लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने रूस की सैन्य क्षमता को चुनौती दी है और अब उसे जवाब देना जरूरी है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने क्या कहा?
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने लिथुआनिया में वार्ता से पहले कहा कि वह शांति के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए तैयार हैं. इस्तांबुल की वार्ता अभी समाप्त हुई है और मैं अब यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तेम उमेरोव की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा हूं. हम एक नई युद्धबंदियों की रिहाई की तैयारी कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'विमानों की तबाही से बातचीत को मजबूर होगा रूस', बोले जेलेंस्की, NATO से कर दी ये मांग

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









