
रूस-यूक्रेन में बिगड़ते हालात के बीच क्या है भारत की फिक्र, जानिए
AajTak
रूस द्वारा पूर्वी यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों की आजाद घोषित किए जाने के बाद रूसी सेना गुरुवार को यूक्रेन पर एक सैन्य कार्रवाई को अंजाम देने जा रही है. ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के चलते पड़ने वाले ग्लोबल असर पर है. वहीं, अमेरिका ने अपने नाटो सहयोगियों के साथ यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई की निंदा की है. यह ऐसे समय में हुआ है जब माना जा रहा है कि करीब 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं. जिसे लेकर भारत की चिंताएं बढ़ी हुई हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










