
'रूस ने यूक्रेन पर दागीं 40 मिसाइलें और 580 ड्रोन...', जेलेंस्की बोले- रूसी हमलों में तीन की मौत और दर्जनों घायल
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने रातभर में लगभग 580 ड्रोन और 40 मिसाइलें दागीं, जिसमें तीन लोग मारे गए और कई घायल हुए. ड्निप्रो में क्लस्टर म्यूनिशन्स वाली मिसाइल एक बिल्डिंग से टकराई. ज़ेलेंस्की ने यूक्रेनी वायु सेना और F-16 पायलटों की प्रशंसा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की.
रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. रूस लगातार यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन बरसा रहा है. इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूरी रात रूस ने यूक्रेन पर जोरदार हमला किया. रूस ने 40 मिसाइलें दागीं. इसमें क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल हैं. इतना ही नहीं, रूसी सेना ने यूक्रेन पर 580 ड्रोन दागे.जेलेंस्की ने कहा कि मैं हमारे उन सभी सैनिकों का धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने रातभर आसमान की रक्षा की और हमारे F-16 पायलटों ने एक बार फिर अपनी बहादुरी दिखाई और यूक्रेन पर क्रूज़ मिसाइल के खतरे का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया.
जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने नीपर और उसके आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ माइकोलाइव, चेर्निहीव, ज़ापोरीज्जिया और पोल्टावा, कीव, ओडेसा, सूमी और खारकीव को भी टारगेट किया. दुश्मन ने हमारे बुनियादी ढांचे, रिहायशी इलाकों और नागरिक संस्थानों को निशाना बनाया. नीपर में क्लस्टर हथियारों वाली एक मिसाइल सीधे एक अपार्टमेंट बिल्डिंग से टकराई. उन्होंने कहा कि हमलों में दर्जनों लोगों के घायल होने और दुर्भाग्य से 3 लोगों के मारे जाने की खबरें हैं. उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों का मकसद नागरिकों को डराना और हमारे बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है. इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रतिक्रिया की जरूरत है. यूक्रेन ने साबित किया है कि वह अपनी और यूरोप की रक्षा कर सकता है, लेकिन मजबूत सुरक्षा के लिए हमें मिलकर काम करना होगा.
जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी वायुरक्षा को मज़बूत करना, हथियारों की आपूर्ति बढ़ाना, और रूस के सैन्य तंत्र और उसे वित्तपोषित करने वाले क्षेत्रों पर प्रतिबंधों को बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि रूस पर हर प्रतिबंध जीवन को बचाएगा. मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं, जो हमारी मदद और समर्थन कर रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










