
रूस ने दिया Su-57 जेट का शानदार ऑफर लेकिन फ्रांस ने भारत के लिए खोल दिया पिटारा... जानिए कौन बेहतर?
AajTak
रूस ने Su-57E के लिए सस्ता ऑफर दिया. 126 विमान, 670 करोड़ रुपये में एक, स्टील्थ और तकनीक ट्रांसफर के साथ. फ्रांस का राफेल F4 (1,000 करोड़/विमान) और तेजस Mk-2 के लिए M88-4 इंजन ऑफर भरोसेमंद है. Su-57 सस्ता लेकिन जोखिम भरा, राफेल साबित और निर्यात में मददगार. भारत के लिए राफेल + M88-4 बेहतर, लेकिन आत्मनिर्भरता पर ध्यान देना होगा.
भारत को फाइटर जेट्स के लिए रूस और फ्रांस दोनों तरफ से लुभावने ऑफर मिल रहे हैं. रूस ने Su-57E पर 60 से बढ़ाकर 126 विमानों का सौदा बढ़ाने का प्रस्ताव दिया, जो राफेल को टक्कर दे सकता है. वहीं, फ्रांस ने राफेल के साथ-साथ तेजस Mk-2 के लिए साफ्रान का M88-4 इंजन ऑफर किया, जो GE F414 का विकल्प है. ये ऑफर MRFA (मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट) टेंडर और तेजस प्रोग्राम को प्रभावित करेंगे.
यह भी पढ़ें: क्या सऊदी के लिए पड़ोसी देश ईरान से जंग लड़ेगा पाकिस्तान? सुरक्षा गारंटी डील पर बात और उलझेगी
रूस ने Su-57E को राफेल F4 से बेहतर बताते हुए बड़ा दांव लगाया. ऑफर में...
यह भी पढ़ें: क्या भारत भी मिग विमानों के साथ वो कर सकता है जो चीन अपने पुराने फाइटर जेट्स के साथ कर चुका?
रूस का ऑफर MRFA को बदल सकता है, लेकिन यूक्रेन युद्ध से रूस की विश्वसनीयता पर सवाल.
फ्रांस ने राफेल F4 के साथ तेजस Mk-2 इंजन का 'ट्रेजर' ऑफर दिया. मुख्य बातें...

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









