
'रूस ने खो दिया बड़ा ऑयल कस्टमर, क्योंकि मैंने टैरिफ...', भारत को लेकर भी बोले ट्रंप
AajTak
ट्रंप ने कहा कि रूस ने अपने तेल का एक बड़ा ग्राहक खो दिया है, और वो था भारत. ट्रंप के मुताबिक, भारत रूस के साथ करीब 40 प्रतिशत तेल व्यापार कर रहा था. उन्होंने कहा कि अगर वे अभी सेकेंडरी सैंक्शन लगाते हैं तो यह उनके लिए बेहद विनाशकारी साबित होता.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनकी टैरिफ नीति की वजह से भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया. अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई मुलाकात के बाद उन्होंने यह बयान दिया. पुतिन के साथ उनकी बातचीत मुख्य रूप से यूक्रेन पर केंद्रित रही.
'रूस ने अपना एक बड़ा तेल ग्राहक खो दिया'
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि रूस ने अपने तेल का एक बड़ा ग्राहक खो दिया है, और वो था भारत. ट्रंप के मुताबिक, भारत रूस के साथ करीब 40 प्रतिशत तेल व्यापार कर रहा था. उन्होंने कहा कि अगर वे अभी सेकेंडरी सैंक्शन लगाते हैं तो यह उनके लिए बेहद विनाशकारी साबित होता.
यह भी पढ़ें: 'Your country is like hot as a pistol...', अलास्का मीटिंग में ट्रंप से ऐसा क्यों बोले पुतिन?
'रूस पर और प्रतिबंध लगाने की जरूरत नहीं'
इससे पहले अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हुई जिसके बाद दोनों ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जो सिर्फ 12 मिनट चली. इस दौरान उन्होंने सिर्फ अपनी बात कही और प्रेस के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












