
'रूस जानबूझकर लोगों बच्चों की हत्या कर रहा...', ट्रंप के साथ मीटिंग से पहले रूस पर बरसे जेलेंस्की
AajTak
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि खार्किव के एक रिहायशी इलाके में रात भर हुए रूसी ड्रोन हमले में एक छोटे बच्चे और एक 16 साल के लड़के सहित 7 लोगों की मौत हो गई.
आज से करीब 6 महीने पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 'वास्तविक सुरक्षा गारंटी' को लेकर हुए एक टेलीविज़न टकराव के बाद व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कहा गया था. यूक्रेनी नेता ने जोर देकर कहा था कि रूस के साथ शांति समझौते के लिए इसकी जरूरत है. अब एक बार फिर से आज यानी सोमवार को जेलेंस्की की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली है.
इस बीच, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि खार्किव के एक रिहायशी इलाके में रात भर हुए रूसी ड्रोन हमले में एक छोटे बच्चे और एक 16 साल के लड़के सहित 7 लोगों की मौत हो गई.
यह घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब अमेरिका कीव पर मास्को द्वारा शुरू किए गए युद्ध को जल्द खत्म करने के लिए एक समझौते को स्वीकार करने का दबाव बना रहा है. खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने टेलीग्राम पर लिखा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर पर हुए हमले में 6 से 17 साल के छह बच्चे समेत 20 अन्य लोग घायल हुए हैं.
जेलेंस्की का सोशल मीडिया पोस्ट...
यूक्रेन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, "रूस का यह हमला निंदनीय था. उन्हें पता है कि आज वॉशिंगटन में एक मीटिंग हो रही है, जिसमें जंग के खात्मे पर चर्चा होगी. हम राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे. यूक्रेन के साथ-साथ, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, फ़िनलैंड, यूरोपीय संघ और NATO के नेता भी इस बातचीत में हिस्सा लेंगे."
उन्होंने आगे कहा कि हर कोई सम्मानजनक शांति और बेहतर सुरक्षा चाहता है और इसी वक्त, रूसी खार्किव, ज़ापोरिज्जिया, सूमी इलाके और ओडेसा पर हमला कर रहे हैं, आवासीय भवनों और हमारे नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








