
रूस को लेकर भारत पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, आज PM मोदी से बाइडेन की बात
AajTak
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच वर्चुअली बैठक होनी है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन इस बात का दबाव बनाएंगे कि भारत यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाए.
यूक्रेन और रूस में जारी युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच वर्चुअल मीटिंग होगी. पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान जो बाइडेन भारत पर रूस को लेकर कड़ा रुख अपनाने का दबाव डाल सकते हैं. व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में यह बात कही गई है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के बीच वर्चुअल बैठक होनी है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस बात का दबाव बनाएंगे कि भारत यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर कड़े रुख अपनाए.
रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत तटस्थ स्थिति में यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं. इस युद्ध पर भारत तटस्थ रुख अपनाए हुए है. इसके चलते अमेरिका की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. अमेरिका ने कई मौकों पर भारत से रूस के खिलाफ कड़ा रुख अपनान को भी कहा है. उधर, रूस ने यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख की तारीफ की है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इसी महीने भारत के दौरे पर भी आए थे. उन्होंने कहा था, भारत ने पूरी स्थिति को समग्र तरीके से समझा है.
पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की बैठक को लेकर जेन साकी ने कहा, हमारी सरकारों, अर्थव्यवस्था और हमारे लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए यह मीटिंग की जा रही है.
दोनों देशों के नेताओं के बीच यह बैठक विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अमेरिका-भारत 2+2 मंत्रिस्तरीय बैठक से पहले होगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










