
रूस के खिलाफ अमेरिका के इस कदम से भारत को लगा झटका, इन देशों को होगा फायदा
AajTak
अमेरिका ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. रूस के खिलाफ अमेरिका के इस कदम का भारत पर भी असर पड़ेगा. अमेरिका के नए प्रतिबंधों से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को फायदा हो सकता है.
यूक्रेन और रूस में जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए नए प्रतिबंधों में भुगतान प्रणाली (payment system), वित्तीय संस्थान (financial institutions) और ऊर्जा उत्पादन (energy production) शामिल हैं.
रूस के खिलाफ अमेरिका के इस कदम का भारत पर भी असर पड़ेगा. कोयला व्यापारियों का कहना है कि नए अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस से कोयला आयात करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
2022 से पहले रूस भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों को बहुत ही कम मात्रा में कोयला निर्यात करता था, लेकिन यूक्रेन से युद्ध के कारण अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया. जिसके बाद रूस ने दक्षिण एशियाई देशों में कोयला निर्यात को बढ़ा दिया.
नए प्रतिबंधों की घोषणा के बाद कोयले के प्रमुख व्यापारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बात करते हए कहा है कि नए अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस से कोयले की आयात में कटौती की संभावना है.
रूसी कार्गो को खरीदने में झिझकेंगे भारतीय व्यापारी
भारत के एक प्रमुख कोयला व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अमेरिका के नए प्रतिबंधों के बाद मुझे नहीं लगता है कि कोई भी बड़ी भारतीय कंपनी रूसी कार्गो खरीदेगी. वहीं, एक अन्य भारतीय व्यापारी ने कहा कि हालांकि, कोयले की शिपमेंट अभी भी नहीं रुकेगी, लेकिन लोग रूसी कार्गों को खरीदने में झिझकेंगे.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











