
रूस का पहला AI रोबोट, लॉन्चिंग के दिन लड़खड़ाकर जमीन पर गिरा, देखें वायरल वीडियो
AajTak
रूस का पहला AI पावर्ड रोबोट लॉन्चिंग से पहले ही दिन लड़खड़ाकर गिर पड़ा. रोबोट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. साउंड ट्रैक के साख जैसे ही रोबोट ने स्टेज पर एंट्री की और कुछ कदम चलने के बाद रोबोट गिर गया.
रूस द्वारा तैयार किया जा रहा पहला आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पावर्ड ह्यमूनॉइड रोबोट ने बड़ी गड़बड़ कर दी है. लॉन्चिंग से पहले ही रोबोट स्टेज पर आते हुए अचानक लड़खड़ाने लगा और उसके बाद सीधा जमीन पर जा गिरा. इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया और कुछ घंटों के दौरान यह वीडियो वायरल हो गया.
रोबोट को इस सप्ताह लॉन्च किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह रोबोट खुद को संभाल नहीं पाया और जमीन पर गिर गया. इसकी जानकारी न्यूजवीक ने दी है. रिपोर्ट में बताया है कि इस रोबोट का नाम एल्डोल है. दुनियाभर में ह्यूमनॉइड रोबोट को लेकर काम हो रहा है.
रोबोट ने की एंट्री और गिर पड़ा
लॉन्चिंग से पहले ये रोबोट स्टेज पर आने की तैयारी कर कर रहा था. रोबोट के साथ दो क्रू मेंबर भी थे. साउंड ट्रैक स्टार्ट हुआ और जैसे ही रोबोट ने एंट्री की और कुछ कदम चलने के बाद यह रोबोट लड़खड़ाने लगा है. इसके बाद वह जमीन पर गिर गया और उसके कुछ पार्ट्स भी टूटकर गिर गए.
यह भी पढ़ें: महंगे होने वाले हैं स्मार्टफोन? AI की वजह से आपको देनी पड़ेगी ज्यादा कीमत
वायरल हुआ रोबोट का वीडियो

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.












