
रूस और उसके साथियों का सैन्य गुट क्यों दबा-छिपा है, NATO से कितना कमजोर या ताकतवर?
AajTak
इजरायली हमले के बाद कतर की राजधानी दोहा में अरब लीग और इस्लामिक देशों का जमावड़ा हुआ. चर्चा है कि ये मुल्क मिलकर नाटो की तरह एक और सैन्य संगठन बना सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो अमेरिका-फंडेड नाटो शायद अपना रुतबा खो बैठे. वैसे अमेरिका और यूरोप के पास तो दुनिया का सबसे ताकतवर सैन्य गुट है, लेकिन दूसरी महाशक्ति यानी रूस के हिस्से क्या है?
दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद अमेरिका और सोवियत संघ (अब रूस) के बीच तनाव गहरा चुका था. हर देश डरा रहता है कि जाने कब तीसरी लड़ाई छिड़ जाए. ऐसा होने पर सुरक्षित रह सकें, इसके लिए कई देशों ने मिलकर नाटो का गठन किया. अमेरिका इसमें सबसे ज्यादा बजट और सैनिक लगाने लगा. दूसरी तरफ रूस ने भी अपने कुछ संगी-साथियों के साथ मिलकर एक गुट बना लिया. पूरी सदी बीत गई लेकिन नाटो का जलवा बना रहा.
अब बहुत से देश सैन्य संगठन बना रहे हैं, लेकिन क्या रूस के पास कोई सैन्य गुट है?
अगर है तो उस पर चर्चा इतनी कम क्यों होती है, जबकि वो अमेरिका को सीधी टक्कर देता रहा?
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बने नाटो की एक ही लाइन थी- अगर किसी सदस्य पर हमला होगा तो उसे सब पर अटैक माना जाए और मुकाबला किया जाए. आज नाटो में अमेरिका और कनाडा के अलावा लगभग पूरा यूरोप शामिल हैं. सभी इकनॉमिक तौर पर मजबूत. कई एशियाई देश भी पार्टनर हैं, और साथ मिलकर सैन्य अभ्यास करते हैं, हालांकि पूरी सुरक्षा की गारंटी उनके पास नहीं.
नाटो के पास केवल सैनिक ही नहीं, बल्कि मॉडर्न तकनीक भी है. साथ ही सभी मिलकर इंटेलिजेंस नेटवर्क बनाते हैं, जिसे दुनिया की छोटी से छोटी हलचल की भी खबर रहे. इन सब खूबियों के साथ नाटो बेहद शक्तिशाली बनता चला गया.
रूस के विरोध में नाटो बना तो जाहिर है कि रूस के पास भी इसका तोड़ होगा. तब उसके नेतृत्व में एक सैन्य गठबंधन था, जिसका नाम था- वारसॉ पैक्ट. इसमें पूर्वी यूरोप के साम्यवादी सोच वाले देश शामिल थे जैसे पोलैंड, हंगरी, चेकोस्लोवाकिया, बुल्गारिया, रोमानिया. अगर नाटो वेस्ट को मजबूत कर रहा था तो वारसॉ पैक्ट पूर्व की ताकत को बढ़ाने का जरिया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







