
रूसी जेट से टकराकर काला सागर में डूबा अमेरिकी ड्रोन, दो महाशक्तियों के बीच टेंशन
AajTak
यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका के बीच जारी टेंशन को लेकर एक बड़ी खबर आई है. खबर है कि काला सागर में 2 रूसी जेट और एक अमेरिकी ड्रोन के बीच टक्कर हुई है. ये जानकारी अमेरिकी सेना ने दी है. बता दें कि काला सागर वो जल क्षेत्र है जिसकी सीमाएं रूस और यूक्रेन दोनों से मिलती है. यूक्रेन युद्ध की वजह से पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां बढ़ी हुई हैं.
यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिका के बीच जारी टेंशन को लेकर एक बड़ी खबर आई है. खबर है कि काला सागर में एक रूसी जेट और एक अमेरिकी ड्रोन के बीच टक्कर हुई है. ये जानकारी अमेरिकी सेना ने दी है. वहीं सीएनएन के अनुसार एक रूसी फाइटर जेट ने अमेरिकी एयरफोर्स के ड्रोन को नीचे उतरने पर मजबूर किया. मंगलवार को काला सगार के ऊपर तब अजीब स्थिति बन गई जब रूसी जेट और अमेरिकन MQ-9 रीपर ड्रोन आमने-सामने आ गए. सीएनएन के इस दौरान रूसी जेट ने अमेरिकी ड्रोन का प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया.
ये घटना तब हुई जब अमेरिका का रीपर ड्रोन और रूस के दो फाइटर जेट SU-27 काला सागर के ऊपर अंतर्राष्ट्रीय जल सीमा में चक्कर लगा रहे थे. सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि इसी दौरान रूस का एक जेट जानबूझकर अमेरिकी ड्रोन के सामने आ गया और जेट से तेल गिराने लगा. इस दौरान एक जेट ने ड्रोन के प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया. ये प्रोपेलर ड्रोन के पीछे लगा था. प्रोपेलर की क्षति के बाद अमेरिकी सेनाओं को ड्रोन को काला सागर में डुबोने पर मजबूर होना पड़ा.
यूक्रेन और रूस से मिलती है काला सागर की सीमा
बता दें कि काला सागर वो जल क्षेत्र है जिसकी सीमाएं रूस और यूक्रेन से मिलती है. यूक्रेन युद्ध की वजह से इस क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सैन्य तनाव बना हुआ है.
बता दें कि यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी और अमेरिकी विमान काला सागर के ऊपर पर उड़ान भरते रहते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब दोनों देश के युद्धक विमान एक दूसरे के सामने आ गए और टकराव की ऐसी नौबत आ गई.
इस घटना पर अमेरिकी वायुसेना ने सख्त प्रतिक्रिया दी है. अमेरिकी वायुसेना ने कहा है कि दो रूसी Su-27 विमानों ने एक अमेरिकी वायु सेना की निगरानी और टोही मानवरहित MQ-9 ड्रोन को असुरक्षित और गैरपेशवराना तरीके से इंटरसेप्ट किया. ये तब हुआ जब अमेरिकी ड्रोन अंतर्राष्ट्रीय सीमा के अंदर उड़ान भर रहा था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










