
रूट ने नीलामी से बाहर रहने का लिया फैसला, कहा- IPL नहीं खेलने का अफसोस
AajTak
इंग्लैंड की पहले टेस्ट मैच में 227 रनों से जीत में मैच विजयी 218 रनों की पारी खेलने वाले रूट ने दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘यह बेहद मुश्किल फैसला था. मैं किसी आईपीएल सत्र का हिस्सा बनने के लिए बेताब हूं और उम्मीद है कि फिर मैं कुछ सत्र तक इसका हिस्सा बना रहूंगा.’
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने शुक्रवार को कहा कि लगातार तीसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी से बाहर रहने का फैसला बेहद मुश्किल था और उन्होंने राष्ट्रीय टीम के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए यह निर्णय किया. आईपीएल नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी, जिसमें कुल 292 खिलाड़ियों की बोली लगेगी. इनमें रूट के हमवतन मोईन अली, जेसन रॉय और मार्क वुड भी शामिल हैं. इंग्लैंड की पहले टेस्ट मैच में 227 रनों से जीत में मैच विजयी 218 रनों की पारी खेलने वाले रूट ने दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘यह बेहद मुश्किल फैसला था. मैं किसी आईपीएल सत्र का हिस्सा बनने के लिए बेताब हूं और उम्मीद है कि फिर मैं कुछ सत्र तक इसका हिस्सा बना रहूंगा.’
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











