
रुबीना दिलैक ने दांव पर लगाया अपना 'आत्मविश्वास', मुनव्वर ने किया चकनाचूर! चौंक गई एक्ट्रेस
AajTak
पति-पत्नी और पंगा शो में रुबीना से उनकी सबसे कीमती चीज मंगवाई गई. वो अपनी सबसे प्यारी हील्स को लेकर आईं और बताया कि कैसे इसकी वजह से उन्हें उनका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस मिला. वो प्रेग्नेंसी के बाद टूट चुकी थीं.
टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इन दिनों पति-पत्नी और पंगा शो में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ खूब मस्ती कर रही हैं और कॉमेडी का तड़का भी लगा रही है. लेकिन रुबीना को उस वक्त धक्का लगा जब उनके आत्मविश्वास को शो पर चकनाचूर किया गया. इसका प्रोमो भी सामने आया, जहां रुबीना ने बताया कि वो क्या चीज थी जिसने उनके आत्मविश्वास को प्रेग्नेंसी के बाद भी बनाए रखा था.
प्रेग्नेंसी के बाद जब स्टेज पर लौटीं रुबीना
दरअसल, शो में कंटेस्टेंट्स से अपनी एक कीमती चीज लाने को कहा गया था. कोई ऐसी चीज जो उनके दिल के बेहद करीब हो. इसलिए रुबीना हील्स लेकर आईं. लेकिन ये हील्स कोई मामूली सैंडल नहीं थे. इसके पीछे की स्टोरी भी रुबीना ने बताई.
रुबीना ने कहा- ये वो हील्स हैं जिसने प्रेग्नेंसी के बाद मेरा डगमगाया हुआ कॉन्फिडेंस वापल लाने में मदद की थी. मैंने एक बहुत बड़ी डिजाइनर के लिए शो स्टॉपर बनने का ऑफर एक्सेप्ट किया था. मैंने तय किया था कि मैं लाइव ऑडियन्स को फेस करूंगी, और अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाऊंगी. क्योंकि तब मैं अंदर से बहुत ज्यादा टूट चुकी थी.
''लेकिन जैसे ही मैंने अपना पहला कदम उठाया, मैं लड़खड़ा गई थी. पर उस 10 सेकेंड में मुझे लगा कि रुबीना, तू अच्छा होता कि इससे बेहतर घर पर ही बैठी होती. नहीं है अब तुझमें वो बात. दरअसल सारी चीजें दिमाग में चलने लगी. लेकिन फिर मैंने अपना घाघरा ऐसे उठाया और आगे चली कॉन्फिडेंस के साथ.''
रुबीना का टूटेगा 'आत्मविश्वास'

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











