
रुबीना-अभिनव की तरह अपनी शादी बचाने के लिए बिग बॉस में जाना चाहता है ये एक्टर
AajTak
बता दें कि पंकित और प्राची ने साल 2000 में शादी रचाई थी. पंकित उस समय केवल 21 साल के थे. साल 2015 से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. दोनों का एक बेटा है.
टीवी एक्टर पंकित ठक्कर इस समय पत्नी प्राची संग शादी में आने वाली समस्या को लेकर चर्चा में आए हुए हैं. एक्टर का कहना है कि जिस तरह रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में जाकर अपनी शादी को बचाया, वह भी पत्नी प्राची संग अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं. पंकित का यह भी कहना है कि वह पत्नी संग काउंसलिंग भी कर चुके हैं, लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं मिला है. पेंडेमिक के खत्म होने का पंकित इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद वह तलाक की अर्जी दाखिल कर सकेंगे.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











