
रुद्रप्रयाग के जंगल में लगी आग ने लोगों का जीना किया मुश्किल, अस्पतालों में लगी मरीजों की भीड़
AajTak
आग से बचने के लिए जंगली जानवर ग्रामीण इलाकों की ओर भाग रहे हैं जिससे लोगों को खतरा बना रहता है. हैरानी की बात यह है कि रुद्रप्रयाग के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वन विभाग की तरफ से भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है.
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जंगलों में लगी भीषण आग ने अब आसपास के गांव के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है. ग्रामीण आग की वजह से परेशान हैं और उनका स्वास्थ्य भी इससे बिगड़ रहा है. आग लगने के बाद उठ रहे धुएं से लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत सहित अन्य समस्याएं हो रही हैं.
इस वजह से जिला अस्पताल के साथ ही कोटेश्वर के माधवाश्रम में भी मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. हर मरीज आंखों में खुजली और सांस लेने में दिक्कत की समस्या के साथ अस्पताल पहुंच रहा है. ऐसे में डॉक्टरों की ओर से उन्हें समय से इलाज कराने की सलाह दी जा रही है.
इन दिनों रुद्रप्रयाग के जंगलों में भीषण आग लगी हुई है. सुबह से शाम तक जंगलों से धुआं उठ रहा होता है जिसने अब लोगों को जीना मुश्किल कर दिया है. जंगल से उठते धुएं ने आसमान को पूरी तरह घेर लिया है. हालात ऐसे हैं कि सूर्य की रोशनी भी उस धुएं में गायब हो गई है.
रुद्रप्रयाग जिले के धनपुर, भरदार, लस्या सहित अन्य इलाकों के जंगलों में ये आग लगी हुई है. एक तरफ जहां जंगलों में लगी आग से लाखों-करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो गई है वहीं जंगली जानवर भी बेमौत मारे जा रहे हैं और अब लोग भी बीमार हो रहे हैं.
जवाड़ी गांव में आग लगने की घटना के तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम पहुंची जबकि उनका दफ्तर उसी क्षेत्र में है. जवाड़ी गांव से वन विभाग कार्यालय की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर है. जंगलों में लग रही आग के कारण ना सिर्फ गांव के लोग बल्कि शहरी इलाकों में रहने वाले भी परेशान हैं.
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ संजय तिवारी ने बताया कि जंगलों में लगी आग के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. अस्पताल में लोग आंखों में खुजली, जलन और सांस फूलने जैसी समस्याओं को लेकर आ रहे हैं. हार्ट के मरीजों के लिए भी यह धुआं काफी खतरनाक साबित हो रहा है.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









