
रुद्रप्रयाग का हनुमान मंदिर डूबा, केदारघाटी में बहे घर, नेशनल हाईवे बंद... बादल फटने से उत्तराखंड में बिगड़े हालात
AajTak
पहाड़ों पर भारी बारिश के बीच आफत लगातार बढ़ रही है. उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं. जगह-जगह लैंडस्लाइड से तबाही मची है.उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ में भारी बारिश और लैंडस्लाइड के बाद कई मकान और दुकानें मलबे में दब गए हैं.
उत्तराखंड में लगातार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन ने हालात बिगाड़ दिए हैं. कई गांव कट गए हैं और घर बह गए हैं. नेशनल हाईवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं. नदियां खतरे का निशान पार कर चुकी हैं. कुदरत के कहर के बीच कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. मौसम की मार से प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव अभियान जारी है. उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में नदियां उफान पर हैं. तमाम इलाके सैलाबी संकट से घिरे हुए हैं.
रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को खतरे का निशान पार कर गई हैं. नदी का पानी घरों तक घुस गया है. रुद्रप्रयाग का हनुमान मंदिर भी डूब गया है. केदारघाटी के तालजामन, बड़ेथ और लवारा गांवों में घर बह गए हैं. लवारा में मोटर पुल भी नदी की भेंट चढ़ गया है. छेनागाड़ बाजार में दुकानें, वाहन और घर मलबे में दब गए हैं. 6 लोगों के लापता होने की खबर है. इसके अलावा बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से खेत, मकान और सड़कें तबाह हो गई हैं. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं.
लगातार बारिश से चमोली में जगह-जगह नुकसान हुआ है. कर्णप्रयाग के पास कालेश्वर में पहाड़ से मलबा घरों में घुस गया है. बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग, कमेड़ा, पागलनाला, जिलासू और भनेरपानी में बंद है. देवाल तहसील के मोपाटा गांव में बादल फटा है. जिसमें 2 लोग लापता, 2 घायल और करीब 20 पशु दब गए हैं. जोशीमठ में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं.
टिहरी में भी बूढ़ा केदार और गेंवाली में देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. कई छानियां और मंदिर मलबे में दब गए. इसके अलावा मवेशियों के बहने की भी आशंका है. आलू के खेत भी बर्बाद हुए हैं. भिलंगना, बालगंगा और धर्मगंगा नदियां उफान पर हैं. नैलचामी क्षेत्र में भारी भूस्खलन से खेत, पुलिया और सिंचाई व्यवस्था बह गई.
उत्तरकाशी के भटवाड़ी में पापड़गाड़ में अचानक आई बाढ़ से गंगोत्री हाईवे का मोटर पुल खतरे में आ गया है. पुल पर पेड़-पत्थर फंसे हैं और आवाजाही रोक दी गई है. गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे भी कई जगहों पर बंद है.
वहीं, बागेश्वर के कपकोट में 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र आज बंद हैं. नैनीताल में भारी बारिश से रानीबाग पुल के पास भूस्खलन हुआ है. हल्द्वानी–भीमताल मार्ग पर भी यातायात बाधित है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










