
'रुक जाओ विवेक बिंद्रा...' संदीप महेश्वरी ने Video में विवाद को बताया सच और झूठ की लड़ाई
AajTak
sandeep maheshwari vivek bindra: विवेक बिंद्रा ने यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर संदीप महेश्वरी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही. फिर महेश्वरी ने कुछ ट्वीट और किए. विवेक बिंद्रा ने एक वीडियो अपलोड कर संदीप महेश्वरी को जवाब दिया.
संदीप महेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच जारी विवाद की आंच अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है. लोग हैशटैग के साथ अपनी बात रख रहे हैं. वो अपने अपने अनुभव शेयर कर रहे हैं. ये पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब 9 दिन पहले महेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया.
वीडियो में दो लड़के बताते हैं कि उन्होंने 'एक बड़े यूट्यूबर' से कोर्स खरीदा था. लेकिन उन्हें इससे कोई फायदा नहीं हुआ. वो 'बिजनेसमैन की बजाय सेल्समैन बना रहे हैं'. एक लड़के ने कोर्स को 50 हजार रुपये और दूसरे ने 35 हजार रुपये में खरीदने की बात कही.
इन्होंने कहा कि इनसे प्रोडक्ट के तौर पर कोर्स आगे और लोगों को बेचने के लिए कहा जाता है. ये सब एक मल्टी लेवल मार्केटिंग की तरह है. इस पर संदीप महेश्वरी हैरानी जताते हैं कि ये तो एक बड़ा स्कैम है. इसे रोका जाना चाहिए. वो इसके बाद यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर कहते हैं कि उन पर वीडियो हटाने का दबाव डाला जा रहा है.
कुछ लोग उनके घर भी आए हैं लेकिन वो इसे नहीं हटाएंगे. फिर विवेक बिंद्रा ने यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर संदीप महेश्वरी के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही. इसके बाद महेश्वरी ने कुछ ट्वीट और किए. फिर विवेक बिंद्रा ने एक वीडियो अपलोड कर संदीप महेश्वरी को जवाब दिया.
इन सबके बाद एक दिन पहले संदीप महेश्वरी ने भी एक वीडियो अपलोड किया है. इसमें वो विवेक बिंद्रा को जवाब देते दिख रहे हैं. इसमें वो कहते हैं, 'कुछ लोगों को लग रहा है कि ये लड़ाई मेरे और विवेक बिंद्रा के बीच है, उन्हें भी ऐसा ही लगता है, लेकिन ऐसा नहीं है. ये लड़ाई वास्तव में सच और झूठ की है.
सही और गलत की है. स्कैम ये है, एक प्रोडक्ट है आपको पसंद नहीं है लेकिन आपने खरीद लिया. फिर आपसे कहा जा रहा है कि अगर पैसा वापस चाहिए तो अपने जैसे चार लोगों को बेचो.'

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












