
रील ने लील ली जिंदगानी... वीडियो बनाने के चक्कर में 150 फीट ऊंचाई से खदान में गिरा युवक, मौत
AajTak
इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने का चलन चल पड़ा है. ऐसे में लोग रील बनाने के लिए कई जोखिम भरे कदम भी उठा रहे हैं. उदयपुर के भी एक युवक पर रील बनाने का जुनून इस कदर सवार हुआ कि उसका जीवन ही समाप्त हो गया.
राजस्थान के उदयपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. जहां रील बनाने के दौरान एक युवक की डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से गिरने से उसकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में रील बनाते समय युवक का पैर फिसल गया था. युवक पत्थर की खदान पर करीब डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से पानी में गिरा था. यह दर्दनाक हादसा गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के लाई गांव में घटित हुआ है.
रील बनाते समय हुआ दर्दनाक हादसा इन दिनों सोशल मीडिया पर रील बनाकर डालने का चलन चल पड़ा है. ऐसे में लोग रील बनाने के लिए कई जोखिम भरे कदम भी उठा रहे हैं. उदयपुर के भी एक युवक पर रील बनाने का जुनून इस कदर सवार हुआ कि उसका जीवन ही समाप्त हो गया. नागरिक सुरक्षा विभाग के गोताखोर नरेश चौधरी ने बताया कि गोवर्धन विलास थाना इलाके में करीब डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से युवक नीचे गिर गया जहां पत्थर की खदान है. इसमें नीचे गहरा पानी भरा था. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग के गोताखोर मौके पर पहुंचे जहां करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद मृतक युवक के शव को पानी से निकाला गया.
फिलहाल पुलिस की टीम ने शव को एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. इस दर्दनाक हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है. गोताखोरों ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश मीणा, पुत्र मोहनलाल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दिनेश मीणा अपने चार दोस्तों के साथ रील बनाने के लिए गया था. रील बनाने के लिए गोवर्धन विलास थाना इलाके के लाई गांव स्थित पत्थर की खदान पर पहुंचे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक से पहले उसका एक अन्य दोस्त हाइट से गिरा था लेकिन वह जैसे-तैसे बाहर आ गया, लेकिन इसके बाद दिनेश मीणा अचानक कूदा और वह काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आया तब उसके दोस्तों को दिनेश के डूबने का एहसास हुआ.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







