
रिश्तेदारों के लिए बुक की पूरी फ्लाइट, फिर अपनी शादी में जैसलमेर ले गया कपल, VIDEO
AajTak
वायरल हो रहे वीडियो में विमान के अंदर काफी पैसेंजर्स मौजूद नजर आ रहे हैं. वे सभी एक सुर में हाथ हिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं. वीडियो के आखिर में दूल्हा-दुल्हन को भी बैठे दिखाया गया है. बताया गया कि शादी में रिश्तेदारों के साथ जाने के लिए कपल ने पूरी की पूरी फ्लाइट ही बुक कर ली थी.
शादी में रिश्तेदारों के साथ जाने के लिए एक कपल ने पूरी की पूरी फ्लाइट ही बुक कर ली. उन्होंने अलग-अलग गाड़ी लेने के बजाय फ्लाइट बुक कर इकट्ठे गंतव्य तक पहुंचने का तरीका अपनाया. सोशल मीडिया पर अब उनका वीडियो वायरल हो रहा है. पोस्ट के मुताबिक, शादी राजस्थान के जैसलमेर में थी.
बता दें कि इस वीडियो को डिजिटल कंटेंट क्रिएटर श्रेया शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इसमें विमान के अंदर काफी पैसेंजर्स मौजूद नजर आ रहे हैं. वे सभी एक सुर में हाथ हिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं. वीडियो के आखिर में दूल्हा-दुल्हन को भी बैठे दिखाया गया है.
श्रेया ने बताया कि बहन की शादी में जाने के लिए उनके रिश्तेदारों के लिए पूरी फ्लाइट बुक की गई थी. उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें लिखा है- बहन की शादी है, इसलिए जाने के लिए हमने पूरी फ्लाइट बुक की. क्लिप की शुरुआत में श्रेया को मुस्कुराते हुए दिखाया गया है.
वीडियो अपलोड किए जाने के बाद से इसे अब तक 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. 8 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट में लिखा- मेरे रिश्तेदार इस तरह के व्यवहार के लायक नहीं हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं तो अपने रिश्तेदारों को ट्रेन से जाऊंगा.
एक और शख्स ने कमेंट किया- लगता है फूफा जी पायलट के पास बैठे हैं. दूसरे ने कहा- बाद में यही सब कहेंगे खाने में पनीर कम था. तीसरा शख्स लिखता है- अमीरी हो तो ऐसी. फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.











