
'रिलेशनशिप में खटास के बाद रेप के केस दर्ज होना एक चिंताजनक ट्रेंड', SC ने की अहम टिप्पणी
AajTak
जस्टिस बीवी नागरत्ना और एन कोटिस्वर सिंह की पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें एक महिला द्वारा पुरुष के खिलाफ रिलेशनशिप खत्म होने के बाद दर्ज कराई गई बलात्कार की एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी.
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस बात पर चिंता जताई कि सहमति से बने रिलेशनशिप में 'खटास' आने के बाद बलात्कार के मामले दर्ज होना एक 'चिंताजनक ट्रेंड' है. अदालत ने कहा कि महिला साथी की ओर से विरोध या शादी की मांग के बिना कपल्स के बीच लंबे समय तक शारीरिक संबंध शादी के झांसे के बजाय 'सहमति से बने संबंध' का संकेत देता है.
जस्टिस बीवी नागरत्ना और एन कोटिस्वर सिंह की पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें एक महिला द्वारा पुरुष के खिलाफ रिलेशनशिप खत्म होने के बाद दर्ज कराई गई बलात्कार की एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी.
कोर्ट ने जताई चिंता
बार एंड बेंच के मुताबिक कोर्ट ने कहा, 'इस न्यायालय द्वारा तय किए गए बड़ी संख्या में मामलों से यह स्पष्ट है कि एक चिंताजनक ट्रेंड है कि लंबे समय तक सहमति से चलने वाले रिश्तों में खटास आने पर, आपराधिक न्यायशास्त्र का सहारा लेकर इसे आपराधिक बनाने की कोशिश की गई.'
अदालत ने क्या कहा
बेंच ने सहमति से बने संबंधों और शादी का झांसा देकर बनाए गए संबंधों के बीच अंतर भी स्पष्ट किया. अदालत ने कहा कि एक महिला साथी शादी के वादे के अलावा अन्य कारणों से भी किसी पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बना सकती है, जैसे शादी के वादे के बिना व्यक्तिगत लगाव.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










