
रिफाइनिंग पब्लिक ओपिनियन, स्व पर आधारित भारतीयता... RSS ने रखा समाज में 'पंच परिवर्तन' का लक्ष्य
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा, 'ऐसे समय में राष्ट्रीय मुद्दों को समाज के सामने लाना चाहिए और सामाजिक कल्याण, राष्ट्रीय एकता और भारत के कल्याण पर चर्चा होनी चाहिए. ऐसे विषयों पर चर्चा होनी चाहिए और एक अनुकूल वातावरण बनाया जाना चाहिए.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले ने कहा है कि देश में पंच परिवर्तन लागू करके सामाजिक परिवर्तन लाना संगठन के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है. ऑर्गेनाइजर और उसके सहयोगी प्रकाशन पांचजन्य के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, आरएसएस के 'पंच परिवर्तन' के विचार में समाज में 'समरसता' (बंधुत्व के साथ समानता), पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, पारिवारिकता मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता, जीवन के सभी पहलुओं में 'भारतीय' मूल्यों पर आधारित 'स्व' की भावना पैदा करना और नागरिक कर्तव्यों के पालन के लिए सामाजिक जागृति पैदा करना शामिल है.
आरएसएस महासचिव ने कहा, 'पंच परिवर्तन आम तौर पर समाज की जरूरत है'. उन्होंने कहा, 'शताब्दी वर्ष (आरएसएस की स्थापना के सौ वर्ष) के संदर्भ में, हमने संगठनात्मक दृष्टिकोण से दो लक्ष्यों की पहचान की है- शाखाओं की संख्या बढ़ाना और इसमें की जाने वाली गतिविधियों में गुणात्मक सुधार करना. दूसरी बात, सामाजिक दृष्टिकोण से, हमने पंच परिवर्तन (पांच गुना परिवर्तन) का विषय सामने रखा है. हमारे उद्देश्यों में बौद्धिक आख्यान (Intellectual Narrative) को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य से बदलना और सामाजिक परिवर्तन के लिए 'सज्जन शक्ति' (समाज की धार्मिक शक्ति) को संगठित करना शामिल है'.
आरएसएस 2025 में अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा
दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि आरएसएस के सभी सदस्यों से यह सामान्य लक्ष्य ध्यान में रखने की अपेक्षा की जाती है क्योंकि काम की गुणवत्ता बढ़ने से इसका प्रभाव भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा, 'इसलिए, आरएसएस के शताब्दी वर्ष में, हमने संगठनात्मक और सामाजिक दोनों स्तरों पर इन सभी विषयों पर पहल करने की योजना बनाई है'. आरएसएस सरकार्यवाह ने कहा कि आज, राष्ट्रीय विचारों के प्रसार के लिए समय अनुकूल लग रहा है. हालांकि, यह अनुकूलता खाली बैठकर अच्छे समय का आनंद लेने के लिए नहीं है. यह प्रयासों के चरम पर पहुंचने का समय है. बता दें कि आरएसएस 2025 में अपनी स्थापना के 100 साल पूरे करेगा.
'अपने-अपने स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना हमारा लक्ष्य'
देश में 19 अप्रैल से सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव पर आरएसएस नेता ने कहा, 'यह हमारे पंच परिवर्तन मिशन में भी शामिल किया गया है.' दत्तात्रेय होसबले ने कहा, हाल ही में नागपुर में अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों के लिए अपने समापन भाषण में, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोकतंत्र की व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक के कर्तव्य पर जोर दिया था. उन्होंने कहा, 'प्रत्येक नागरिक को मतदान करने का अपना कर्तव्य पूरा करना चाहिए. हमें 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करना चाहिए. हमारा उद्देश्य अपने-अपने क्षेत्रों में काम करके लोकतंत्र को मजबूत करना है.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








