
रितेश देशमुख को सुबह लेट उठना पड़ता है भारी, खाने में मिलती हैं 'चप्पल'
AajTak
रितेश देशमुख ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बैकग्राउंड में एक आवाज उनसे पूछती सुनाई दे रही है कि जब वह देर से सुबह उठते हैं तो खाने में उन्हें क्या मिलता है? इसका जवाब देते हुए रितेश कहते हैं, 'चप्पल'.
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख सोशल मीडिया पर अक्सर फैन्स का मनोरंजन करते हैं. वह मजेदार वीडियोज पोस्ट करते हैं. एक बार फिर रितेश ने फैन्स का दिल जीत लिया है. उन्होनें सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फैन्स को बताते नजर आ रहे हैं कि जब भी वह सुबह में देर से उठते हैं तो उन्हें ऐसा करना कितना भारी पड़ता है. वीडियो में बताया राज रितेश देशमुख ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बैकग्राउंड में एक आवाज उनसे पूछती सुनाई दे रही है कि जब वह देर से सुबह उठते हैं तो खाने में उन्हें क्या मिलता है? इसका जवाब देते हुए रितेश कहते हैं, 'चप्पल'. इसके साथ ही रितेश वीडियो में जूस पीते नजर आ रहे हैं. बता दें कि रितेश की फैन फॉलोइंग का आलम यह है कि उनके हर एक रील पर कुछ ही घंटों में लाखों की तादात में व्यूज आ जाते हैं. रितेश के इस वीडियो पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेंट करते हुए लिखा, "मुझे सबसे सही तुम्हारे एक्स्प्रेशन्स लगे रितेश."More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












