
रिटायर्ड IPS अधिकारी प्रकाश मिश्रा बने ओडिशा सीएम के नए सलाहकार, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा
AajTak
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रकाश मिश्रा को ओडिशा सरकार का नया सलाहकार नियुक्त किया गया है. 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश मिश्रा 2016 में नौकरी से रिटायर हुए थे और हाल ही में उनकी किताब ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. नवीन पटनायक सरकार में राज्य के डीजीपी पद पर रहते हुए उनके मतभेद हुए थे जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था.
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रकाश मिश्रा को सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन और जन शिकायत विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश मिश्रा 2016 में नौकरी से रिटायर हुए थे. हाल ही में उनकी किताब 'कॉमेडी इन खाकी: द ह्यूमरस मेमॉयर ऑफ अ पुलिसमैन' ने सुर्खियां बटोरीं थीं. इस किताब में उन्होंने विपक्षी दल के एक वरिष्ठ राजनेता का अप्रत्यक्ष जिक्र किया है, जिससे ओडिशा में राजनीतिक विवाद पैदा हो गया है.
पटनायक सरकार में हुआ था विवाद
प्रकाश मिश्रा 2012 से 2014 के बीच ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में कार्यरत थे. इस दौरान उनकी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद सरकार के साथ कुछ मतभेद हुए थे.
जुलाई 2014 में उन्हें पुलिस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था और सितंबर 2014 में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. हालांकि, जून 2015 में हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया था. साल 2019 में प्रकाश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए और कटक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी.
मधुसूदन पाधी बने राज्य निर्वाचन आयुक्त

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







