
रिटायर्ड सैनिक ने बेटे के इलाज के लिए सीएम योगी से मांगी मदद, 20 लाख रुपये कर चुके हैं खर्च
AajTak
पूर्व सैनिक रहे बालाजी त्रिपाठी के बेटे अभिषेक त्रिपाठी का 2016 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. 25 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी अप्रैल महीने में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. अप्रैल में ही फेफड़े के तकरीबन 75% तक संक्रमित होने के बाद ऑक्सीजन लेवल गिर गया.
लखनऊ में एक रिटायर्ड फौजी ने करोना संक्रमण से जूझ रहे अपने बेटे के इलाज के लिए सीएम योगी को पत्र लिखकर मदद की मांग की है. कोरोना संक्रमण से किडनी और 75% फेफड़े ग्रसित हैं. अब तक इलाज के नाम पर प्राइवेट अस्पताल में 20 लाख रुपए खर्च कर दिए गए हैं, लेकिन अब भी हालत गंभीर बनी हुई है. जिसके बाद उन्होंने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है. जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिक रहे बालाजी त्रिपाठी के बेटे अभिषेक त्रिपाठी का 2016 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. 25 वर्षीय अभिषेक त्रिपाठी अप्रैल महीने में कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. अप्रैल में ही फेफड़े के तकरीबन 75% तक संक्रमित होने के बाद ऑक्सीजन लेवल गिर गया. जिसके बाद आनन-फानन में पूर्व सैनिक ने अपने बेटे को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










