
रिचर्ड्स ने भारतीय पिच के आलोचकों को लताड़ा, इंग्लैंड की तैयारी पर उठाए सवाल
AajTak
वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स भारत में स्पिनरों की मददगार वाली पिच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों के विलाप से खुश नहीं हैं, उन्होंने कहा कि मेहमान टीम चुनौती के लिए तैयार नहीं थी.
वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज विव रिचर्ड्स भारत में स्पिनरों की मददगार वाली पिच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों के विलाप से खुश नहीं हैं, उन्होंने कहा कि मेहमान टीम चुनौती के लिए तैयार नहीं थी. अहमदाबाद के मोटेरा की नवनिर्मित पिच तब चर्चा का विषय बन गई, जब भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में दूसरे दिन ही 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल की. माइकल वॉन जैसे इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों और ब्रिटिश मीडिया के एक वर्ग ने इस पिच की कड़ी आलोचना की थी.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










