
रिक्शा चालक के सिर पर महिला ने लगाया छाता, सुकून देने वाली वायरल फोटो के बारे में जान लीजिए सबकुछ
AajTak
Viral Photo: तपती दोपहरी में बुजुर्ग रिक्शा चालक की बेबसी को महिला सवारी बर्दाश्त न कर सकी, और उसने पसीने से लथपथ रिक्शावाले को राहत देने के लिए अपना छाता उसके सिर पर के ऊपर लगा दिया. अब एक तस्वीर देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग इसे मानवीयता का संदेश मानकर शेयर कर रहे हैं.
इंटरनेट पर फैलती घृणा, बहस, आरोप-प्रत्यारोपों की तपिश के बीच वायरल हुई एक तस्वीर यूजर्स के लिए सुकून की छांव लेकर आई है. इस तस्वीर को देख साफ समझा जा सकता है कि चिलचिलाती धूप में एक महिला सवारी साइकिल रिक्शा चालक के सिर को अपने छाते से ढंक रखा है. महिला की इस इंसानियत को देख सोशल मीडिया यूजर्स महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे. अब लोग यह खोजने में जुटे हैं कि आखिर यह तस्वीर किस जगह की है और रिक्शा पर बैठी महिला कौन है?
वायरल फोटो से पता चलता है कि एक महिला अपनी मंजिल की ओर जा रही थी. इसके लिए उसने रिक्शा बुलाया और उसमें बैठ गई. लेकिन वह देखती है कि भीषण गर्मी और धूप से रिक्शा चालक बेहाल होता जा रहा है, तभी वह अपने सिर पर लगाए हुए छाते को आगे की ओर कर देती है ताकि बुजुर्ग रिक्शावाले के सिर पर छांव हो जाए.
इस मानवीयता भरी तस्वीर को अब इंटरनेट पर अलग अलग कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है. अब यूजर्स उस महिला की इसलिए सराहना कर रहे हैं, क्योंकि उसने अनजान रिक्शा चालक को तपती दोपहरी में अपने छाते के सहारे थोड़ा-बहुत सुकून देने की कोशिश की.
Aajtak की पड़ताल में पता चला है कि वायरल तस्वीर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित कालाआम चौराहे से क्लिक की गई है. एक ट्विटर यूजर्स का दावा है कि शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस तापमान से जिले की जनता बेहाल थी. इसी दौरान एक स्कूल की टीचर हुमा छुट्टी के बाद दोपहर में अपने घर जाने के लिए निकलीं. कालाआम चौराहे पर रिक्शे चालक को जब उन्होंने धूप से बुरी तरह विचलित होते देखा तो अपनी छतरी उसके सिर के ऊपर लगा दी.
आईएएस नेहा शर्मा के अनाधिकारिक अकांउट से भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है- आज लाखों डिग्रियां हो गई है कॉलेजों में मगर, इंसानियत का पाठ ऐसा कोई चित्र ही सिखाता है.
वहीं, दूसरे सोशल मीडिया यूजर्स रिक्शा चालक और महिला के फोटो को 'मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता', 'इंसानियत जिंदा रहे', 'सुकून देने वाली तस्वीर...' जैसे तमाम शीर्षकों के साथ शेयर कर रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










