
राहुल ने मोदी सरकार को 'ऐप निर्भर' बताया, बोले- जिनके पास इंटरनेट नहीं, उन्हें भी हो रहा कोरोना
AajTak
राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है. इस बार उन्होंने मोदी सरकार को 'ऐप निर्भर' बताया है. उन्होंने लिखा कि दुर्भाग्य से कोरोना उन्हें भी हो रहा है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार फिर से मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने ट्वीट कर मोदी सरकार को 'ऐप निर्भर' बताया. साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के दो ऐप- आरोग्य सेतु और कोविन पर भी सवाल उठाए. राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि दुर्भाग्य से कोरोना उन्हें भी हो रहा है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है. ऐप-निर्भर मोदी सरकार के नाम संदेश: दुर्भाग्य से कोरोना उन्हें भी हो रहा है जिनके पास इंटर्नेट सुविधा नहीं है- यानि देश की आधी से ज़्यादा आबादी! नहीं बचाएँगे ‘अयोग्य सेतु व NoWin’ जैसे ऐप बल्कि वैक्सीन के दो जैब। राहुल ने ट्वीट कर लिखा, "एप-निर्भर मोदी सरकार के नाम संदेश: दुर्भाग्य से कोरोना उन्हें भी हो रहा है जिनके पास इंटरनेट सुविधा नहीं है- यानी देश की आधी से ज्यादा आबादी." उन्होंने आगे आरोग्य सेतु और कोविन पर सवाल उठाते हुए लिखा, "नहीं बचाएंगे ‘अयोग्य सेतु व NoWin’ जैसे एप बल्कि वैक्सीन के दो जैब."
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










