
राहुल नवीन बने ED के नए डायरेक्टर, PM मोदी की अगुवाई वाली कमेटी ने की नियुक्ति
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली एक समिति ने आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया है. राहुल नवीन 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के अधिकारी हैं. उन्हें सितंबर 2023 में एजेंसी का एक्टिंग डायरेक्टर बनाया गया था.
केंद्र सरकार ने आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया है. वह 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं. वह अब तक एजेंसी के एक्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे. उन्हें पिछले साल 15 सितंबर को संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद ईडी का एक्टिंग डायरेक्टर बनाया गया था.
ईडी के इंचार्ज डायरेक्टर के तौर पर नियुक्ति से पहले राहुल नवीन संजय मिश्रा के साथ काम कर रहे थे. उनके साथ काम करके उन्होंने एजेंसी के संचालन का अनुभव हासिल किया. प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली एक समिति ने राहुल नवीन को ईडी के प्रमुख के पद पर नियुक्त किया है. मसलन, एक्टिंग डायरेक्टर से उन्हें ईडी चीफ के रूप में प्रमोशन मिला हे.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: नकली होलोग्राम मामले में ईडी को झटका, यूपी STF की कार्रवाई पर SC ने लगाई रोक
2023 में बने थे ईडी के एक्टिंग डायरेक्टर
राहुल नवीन 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के अधिकारी हैं. उन्होंने ईडी के पूर्व निदेशक संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल की समाप्ति पर 15 सितंबर 2023 को एक्टिंग डायरेक्टर का पद संभाला था. वह एजेंसी के भीतर बेहतर ट्रैक रिकॉर्ड के लिए जाने जाते हैं, जिनकी मौजूदगी में एजेंसी ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया.
100 ज्यादा नेता ईडी जांच के दायरे में

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









