
राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे, मंत्रियों से मिलेंगे
AajTak
राहुल गांधी 15 दिसंबर से छह दिवसीय दौरे पर जर्मनी जाएंगे, जहां वह जर्मन सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद करेंगे. इसके अलावा बर्लिन में प्रवासी भारतीयों के साथ विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वे जर्मन सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद करेंगे. इस बारे में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने जानकारी दी है. IOC ने बताया कि राहुल अपनी यात्रा के दौरान IOC के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) यूके के महासचिव विक्रम दुहान ने कहा कि राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा भारत की वैश्विक भूमिका पर बातचीत के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करेगी, साथ ही जर्मन विधायकों और भारतीय प्रवासियों के सदस्यों के साथ विचारों और अवसरों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी.
जर्मन में मंत्रियों से करेंगे मुलाकात आईओसी जर्मनी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह ने कहा, 'संसद सदस्य और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी की यात्रा पर रहेंगे. उनके साथ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा भी मौजूद रहेंगे.' उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान गांधी भारतीय समुदाय से मिलेंगे और जर्मन सरकार के मंत्रियों से मुलाकात करेंगे.
बर्लिन में खास कार्यक्रम IOC ऑस्ट्रिया के अध्यक्ष औसाफ खान ने बताया कि राहुल गांधी 17 दिसंबर 2025 को बर्लिन में प्रवासी भारतीयों के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस आयोजन में पूरे यूरोप से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सभी अध्यक्ष भी एकजुट होंगे. ये दौरा पार्टी को मजबूत करने, एनआरआई (NRI) मुद्दों और IOC की भूमिका पर चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करेगा. उन्होंने बताया कि राहुल के इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ये पता लगाना है कि IOC पार्टी की विचारधारा को और अधिक लोगों तक पहुंचाने में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







