
राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग: सियासी रूप से मजबूत, कानूनी नजरिए से खोखले हैं कांग्रेस नेता के आरोप!
AajTak
संविधान का अनुच्छेद 324 चुनाव आयोग को व्यापक अधिकार देता है कि वह स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करे. सुप्रीम कोर्ट के कई फ़ैसलों में ECI को Plenary Powers प्रदान किए गए हैं, जो कानून में कमी होने पर भी कार्रवाई की अनुमति देते हैं.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर वोटरों की धोखाधड़ी हुई थी. इसके लिए उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक की महादेवपुरा सीट का भी उदाहरण दिया.
उन्होंने दावा किया कि डुप्लिकेट प्रविष्टियों, फर्जी पतों, थोक पंजीकरण और एक ही EPIC नंबर का उपयोग करके कई वोट डाले जाने के कारण 1,00,000 से अधिक वोट "चुराए गए". उन्होंने एक मतदाता शकुन रानी के कथित तौर पर दो बार वोट डालने का भी उदाहरण दिया.
चुनाव आयोग (ECI) ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि ये पुराने और पहले से खारिज किए गए दावों की पुनरावृत्ति हैं. ECI ने गांधी से कहा कि वे या तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत औपचारिक शिकायत दर्ज करें या शपथ-पत्र के साथ दस्तावेजी सबूत पेश करें.
राहुल से मांगा गया शपथ पत्र
कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारियों ने भी राहुल गांधी को पत्र लिखकर आरोपों का ब्योरा और सबूत शपथ के तहत देने को कहा, ताकि जांच शुरू की जा सके.
यह भी पढ़ें: EVM से वोटर लिस्ट तक... चुनाव आयोग पर विपक्ष के वार, वाजिब सवाल या सियासी हड़बड़ी?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










