
राहुल गांधी ने भगवान राम को बताया 'पौराणिक पात्र', BJP भड़की, बोली- हिंदू विरोध ही अब कांग्रेस की पहचान
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक अमेरिकी विश्वविद्यालय में बातचीत के दौरान भगवान राम को 'पौराणिक पात्र' बताकर विवाद खड़ा कर दिया है. राहुल के इस बयान को बीजेपी ने'हिंदू विरोधी मानसिकता' बताते हुए उन्हें 'राम विरोधी' करार दिया है.
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी स्थित वॉटसन इंस्टीट्यूट में एक चर्चा के दौरान भगवान श्रीराम को “पौराणिक पात्र” बताया. उनके इस बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राहुल गांधी को "राम विरोधी" और "हिंदू विरोधी" बताते हुए उन पर तीखा हमला बोला है.
राहुल गांधी से पूछा गया था कि "हिंदू राष्ट्रवाद के दौर में सभी समुदायों को साथ लेकर चलने वाली धर्मनिरपेक्ष राजनीति कैसे बनाई जा सकती है?" इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, “हमारे पौराणिक पात्र, जैसे भगवान राम, करुणामय और क्षमाशील थे. मैं बीजेपी की सोच को हिंदुत्व नहीं मानता. मेरे लिए असली हिंदू विचार बहुलतावादी, सहिष्णु, और प्रेमपूर्ण है.”
राहुल ने बीजेपी को बताया "फ्रिंज ग्रुप"
उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी एक "फ्रिंज ग्रुप" है जिसने सत्ता और संसाधनों पर कब्जा कर लिया है, लेकिन यह भारत की मुख्यधारा की सोच का प्रतिनिधित्व नहीं करती. राहुल गांधी ने कहा कि भारत में कोई भी महान समाज सुधारक और राजनीतिक विचारक कट्टर नहीं रहा है और वह भाजपा द्वारा कही गई बात को हिंदू विचार नहीं मानते हैं.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, कांग्रेस नेता को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का किया ऐलान
राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की पहचान ही अब राम और हिंदू विरोध से जुड़ी हो गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











