
राहुल गांधी ने डोनेत्स्क-लुहंस्क से की लद्दाख-अरुणाचल की तुलना, चीन के खिलाफ चेताया
AajTak
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारत के अभिन्न अंग लद्दाख-अरुणाचल की तुलना डोनेत्स्क-लुहंस्क से की है. साथ ही भारत सरकार को चेताया है कि यूक्रेन के लिए रूस का फॉर्मूला भारत के खिलाफ चीन भी लागू कर सकता है. सरकार सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच भी यूक्रेन और रूस जैसी स्थिति पैदा हो सकती है और केंद्र की मोदी सरकार को इस खतरे को न तो समझ रही है और न ही उसके अनुरूप कोई तैयारी कर रही है. राहुल ने चेताया कि इस मामले में लापरवाही की तो भारत को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा.
राहुल गांधी ने कहा कि यूक्रेन के मामले में रूस कहता है कि वो यूक्रेन की सीमाओं को नहीं मानता. उसी आधार पर उसने रूस पर आक्रमण किया है. इस आक्रमण का मकसद है कि यूक्रेन को नाटो से दूर रखा जाए. यही फॉर्मूला चीन भारत पर लागू कर रहा है.
उधर रूस कहता है कि लुहंस्क (luganse) और डोनेत्स्क (Donetsk) यूक्रेन का नहीं है और इधर चीन कह रहा है कि लद्दाख और अरुणाचल भारत का नहीं है. केंद्र सरकार इसको अनदेखा कर रही है. राहुल ने कहा कि यूक्रेन के लिए रूस का फॉर्मूला भारत के खिलाफ चीन भी लागू कर सकता है. सरकार सच्चाई को स्वीकार नहीं कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं सरकार को कह रहा हूं कि सच्चाई को स्वीकारे क्योंकि अगर आपने ऐसा नहीं किया और तैयारियां नहीं कीं तो जब मामला खराब होगा तब आप जवाब नहीं दे पाओगे.
बढ़ती महंगाई पर भी राहुल ने केंद्र सरकार को घेरा
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत के मौज़ूदा आर्थिक हालात के संदर्भ में आने वाला वक्त कैसा होगा इसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं, जो आने वाला है, वह आप ने अपनी जिंदगी में देखा भी नहीं होगा. इस देश को रोजगार देने वाली रीढ़ की हड्डी (SSI यूनिट) वह टूट गई है. इन्होंने जो यह रीढ़ की हड्डी तोड़ी है, इसका नतीजा अगले 2-4 साल के अंदर आएगा और वह नतीजा बहुत भयंकर होगा.
राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया से आप एक-दो साल सच्चाई को दबा सकते हो, छुपा सकते हो मगर वो सच्चाई जब सामने आती है तब सबकुछ साफ हो जाता है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल से मीडिया से आरएसएस और भाजपा ने सच्चाई को छिपा कर रखा है, मगर धीरे-धीरे सच्चाई बाहर आएगी. उन्होंने कहा कि जैसे श्रीलंका में सच्चाई धीरे-धीरे बाहर आ गई.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










