
राहुल गांधी ने अपने भाषणों में जितना केजरीवाल को घेरा, उतने ही खुद घिरे भी
AajTak
राहुल गांधी का दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल पर हमला बैकफायर कर रहा है. अब इससे बुरा क्या होगा कि अरविंद केजरीवाल पूछ रहे हों, अभी तक राहुल गांधी गिरफ्तार क्यों नहीं हुए?
राहुल गांधी ने तो अरविंद केजरीवाल को घेरने में लगता है बीजेपी को भी पीछे छोड़ दिया है. दिल्ली चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता ने अरविंद केजरीवाल को ‘दिल्ली शराब घोटाला’, ‘शीशमहल’ और दिल्ली दंगे के लिए कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की है.
ये कांग्रेस पार्टी ही थी जो आम आदमी पार्टी और विपक्षी दलों के नेताओं साथ जंतर-मंतर जाकर अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने का विरोध कर रही थी, और अब उन्हीं अरविंद केजरीवाल को राहुल गांधी ‘दिल्ली शराब घोटाले’ का सूत्रधार बता रहे हैं.
अब तो ऐसा लगता है, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का साथ महज दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने तक ही था. जो अरविंद केजरीवाल कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में वोट मांग रहे थे, वही अब राहुल गांधी को जेल नहीं भेजे जाने पर हैरानी जता रहे हैं.
राहुल गांधी कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल 'शीशमहल' में रहते हैं, और अरविंद केजरीवाल पूछ रहे हैं नेशनल हेराल्ड घोटाले में अब तक आप और आपका परिवार गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ?
राहुल गांधी का अरविंद केजरीवाल पर हमला वैसे ही बैकफायर किया है, जैसे 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान कांग्रेस नेता के अमित शाह और बीजेपी को घेरने पर हुआ था - ये तो लगता है जैसे राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को घेरा कम, और घिर ज्यादा गये हैं.
1. 2020 के दिल्ली दंगे बनाम 84 के दंगे

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








