
राहुल गांधी को कृषि कानून पर कंगना की बात BJP का आधिकारिक बयान क्यों लगती है? | Opinion
AajTak
राहुल गांधी ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बयान को सीरियसली लिया है. कंगना रनौत के अपने बयान पर सॉरी बोल देने के बावजूद राहुल गांधी ने कृषि कानून पर उनकी बातों को बीजेपी के आधिकारिक बयान की तरह रिएक्ट किया है - और किसानों के मामले में बीजेपी के इरादे पर फिर से शक जताया है.
कंगना रनौत के हाल के दोनों ही बयानों से बीजेपी ने पहले ही पल्ला झाड़ लिया था. पिछले बयान पर तो कंगना रनौत को आलाकमान से डांट भी पड़ी थी, कृषि कानूनों से जुड़े अपने बयान को लेकर तो वो माफी भी मांग चुकी हैं.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बीजेपी प्रवक्ता से ज्यादा कंगना रनौत की बात पर भरोसा लग रहा है. राहुल गांधी को लगता है कि बीजेपी ने प्रतिक्रिया जानने के लिए ही एक्टिंग से राजनीति में आईं कंगना रनौत को आगे किया है - और उसके इरादे अलग हो सकते हैं.
राहुल गांधी का सवाल है, 'सरकार की नीति कौन तय कर रहा, एक बीजेपी सांसद या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?'
राहुल गांधी बाकायदा एक वीडियो बनाकर कंगना रनौत के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी से असली बात जानने की कोशिश की है. राहुल गांधी ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
क्या कहा है कंगना रनौत ने?
हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने बांग्लादेश हिंसा के मामले को किसान आंदोलन से जोड़ कर पेश किया तो, बीजेपी ने फौरन ही पल्ला झाड़ लिया था. ये तो बताया ही गया कि किसानों को लेकर कंगना रनौत ने अपने निजी विचार रखे हैं, और ये भी खबर आई कि कंगना रनौत को ऐसे मुद्दों पर बयान देने से बचने की सख्त सलाहियत दी गई है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







