
राहुल गांधी के 'हाइड्रोजन बम' से क्या निकलेगा? हरियाणा या वाराणसी किस पर करने जा रहे खुलासा
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों 'वोट चोरी' के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपना रखा है. राहुल के निशाने पर चुनाव आयोग और बीजेपी है. ऐसे में राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम का जिक्र किया था, जिसे लेकर क्या गुरुवार को पर्दा उठ जाएगा?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं. राहुल लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी पर मिलीभगत के आरोप लगाकर हमलावर हैं. ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर लगी हुई हैं कि राहुल गांधी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या खुलासा करेंगे, क्या वोट चोरी को लेकर कोई नई बात रखेंगे या फिर मोदी सरकार को निशाने पर रखेंगे?
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने राहुल गांधी की गुरुवार को होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की जानकारी दी. ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल वोट चोरी के आरोपों पर नए दावे पेश कर सकते हैं.
राहुल गांधी ने एक सितंबर को पटना में 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन पर कहा था कि एटम बम से भी बड़ा हाइड्रोजन बम होता है. वोट चोरी की सच्चाई पूरे देश को पता लगने वाली है, हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र मोदी देश को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे. ऐसे में सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वोट चोरी को लेकर राहुल कुछ नए और बड़े सबूत पेश कर सकते हैं.
राहुल गांधी के निशाने पर चुनाव आयोग
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 7 अगस्त को दिल्ली में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक प्रेजेंटेशन दिया था. राहुल ने महाराष्ट्र और कर्नाटक की वोटर लिस्ट को दिखाकर आरोप लगाया था कि किस तरह वोट चोरी की गई है. कांग्रेस नेता ने कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल सीट पर एक लाख वोट चोरी का आरोप लगाया था. इसके अलावा महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने का आरोप भी लगाया था.
राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर दावा किया था कि महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक जैसे राज्यों में बड़े पैमाने पर धांधली हुई थी. राहुल गांधी ने इस दौरान कर्नाटक की महादेवपुरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 1 लाख से अधिक फर्जी वोट जोड़े गए, जिसमें डुप्लीकेट वोटर, फर्जी पते, एक ही पते पर सैकड़ों वोटर, गलत फोटो और फॉर्म-6 का दुरुपयोग शामिल है. राहुल आरोप लगा रहे हैं कि चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलकर यह धांधली कर रहा है, जिससे उसे लाभ हो रहा है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








