
राहुल गांधी के जन्मदिन पर 3500 युवाओं को मिला रोजगार, यूथ कांग्रेस ने आयोजत किया रोजगार मेला
AajTak
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर IYC ने मेगा रोजगार मेला आयोजित किया. 3,500 से अधिक युवाओं को इस दौरान रोजगार मिला. दिल्ली के टॉकाटोरा स्टेडियम में आयोजना हुआ जिसमें 161 से अधिक कंपनियों ने लिया.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने नई दिल्ली के टॉकाटोरा स्टेडियम में “मेगा रोजगार मेला 2025” का आयोजन किया. यह कार्यक्रम न केवल एक भव्य आयोजन था, बल्कि युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक सार्थक और ठोस पहल भी सिद्ध हुआ.
रोजगार मेले में करीब 8,500 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 7,500 का इंटरव्यू हुआ. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि 3,500 से अधिक युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए. इसके अलावा, कई युवाओं को कंपनियों द्वारा दूसरे राउंड के लिए भी आमंत्रित किया गया है.
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी नए सरकारी आवास में हुए शिफ्ट... बंगला नंबर-5, सुनहरी बाग रोड होगा नया ठिकाना
161 से अधिक नामी कंपनियों की भागीदारी
इस मेले में टाटा अलायंस, फ्लिपकार्ट, जेप्टो, वोल्टास, टेक महिंद्रा, पेटीएम, आदित्य बिड़ला, हिताची, अर्बन क्लैप जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों सहित कुल 161 से अधिक निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया. इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा, “बीजेपी ने हमें बेरोज़गारी दी और हमने उसका जवाब एक रोजगार मेले से दिया. यह मेला सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि राहुल गांधी जी के विज़न पर भरोसा रखने वालों की एक मुहिम है.” उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी लगातार देश में बेरोज़गारी के मुद्दे को प्राथमिकता से उठाते रहे हैं, और उनके जन्मदिन पर इस मेले का आयोजन उसी सोच का विस्तार है.
वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








