
राहुल गांधी के खिलाफ CPI नेता एनी राजा की उम्मीदवारी INDIA गुट के लिए बड़ा नैतिक चैलेंज
AajTak
नैतिक सपोर्ट बहुत बड़ी ताकत होती है, और नैतिक चैलेंज बड़ी मुसीबत. वायनाड में राहुल गांधी अभी से ही ये मुश्किल फेस करने लगे हैं. अमेठी तो लगभग छोड़ ही चुके हैं, रायबरेली पर भी असमंजस बना हुआ है - हो सकता है, वायनाड अब भी पूरी तरह सेफ हो, लेकिन नैतिक चुनौती तो मिलने ही लगी है.
राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड में भी तलवारें खिंचने लगी हैं. बल्कि, ये कहना बेहतर होगा कि अमेठी और रायबरेली की तरह वायनाड में भी तलवारें लटक रही हैं - केरल में सत्ताधारी LDF ने तो CPI नेता एनी राजा को वायनाड से अपना उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है.
ऐसे में जबकि यूपी और दिल्ली सहित कई राज्यों में INDIA ब्लॉक फिर से सक्रिय नजर आने लगा है, केरल में बात काफी बिगड़ गई है. पश्चिम बंगाल में तो लेफ्ट और कांग्रेस साथ साथ होते ही हैं, और केरल में अलग अलग. INDIA ब्लॉक तो पूरे देश के लिए बना था. ममता बनर्जी के सख्त तेवर दिखाने, और नीतीश कुमार के एनडीए में चले जाने के बाद INDIA ब्लॉक को दोबारा अखिल भारतीय स्वरूप देने की कोशिश लग रही थी - लेकिन अब तो लग रहा है, केरल का हिसाब किताब पहले जैसा ही है. कांग्रेस और लेफ्ट साथ नहीं आने वाले हैं.
कांग्रेस के लिए मुश्किल सिर्फ वायनाड सीट पर ही नहीं खड़ी हुई है, सीनियर नेता शशि थरूर की तिरुवनंतपुरम सीट से भी सीपीआई ने पूर्व सांसद पी. रविंद्रन को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. हालांकि, ये भी कोई नई बात नहीं है. सीपीआई ने ऐसा 2019 में भी किया था और पहले भी - लेकिन 2009 ने शशि थरूर चुनाव जीतते आ रहे हैं. 2024 के लोक सभा चुनाव में क्या होता है, देखना होगा.
सुनने में आ रहा है कि IUML यानी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की तरफ से भी दो के बजाय तीन सीटों की डिमांड होने लगी है. और अपने हिसाब से मुफीद मुस्लिम आबादी को देखते हुए आईयूएमएअ ने वायनाड सीट पर भी अपनी दावेदारी जता दी है.
अब जो हालात नजर आ रहे हैं उसमें राहुल गांधी को अगर वायनाड सीट छोड़नी पड़े, और अमेठी या रायबरेली पर मन न भरे तो किसी और चुनाव क्षेत्र का ही रुख करना पड़ सकता है. अब तो सोनिया गांधी के राजस्थान के रास्ते राज्य सभा शिफ्ट हो जाने के बाद, तेलंगाना से भी चुनाव लड़ने का विकल्प मौजूदा है - और कांग्रेस की सरकार तो कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी है, राज्य सभा चुनाव की फजीहत से इतर कांग्रेस राहुल गांधी के लिए कोई सुरक्षित स्थान तो खोज ही सकती है.
कांग्रेस के लिए मुश्किल हुई वायनाड की लड़ाई

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










