
राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने पर बोलीं स्मृति ईरानी- वो कांग्रेस के मालिक हैं और मैं बीजेपी कार्यकर्ता
AajTak
स्मृति ईरानी ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में जब मैं अमेठी लड़ने गई तो मेरे पास प्रचार के लिए सिर्फ 30 दिन से भी कम समय था. ये आज सार्वजनिक कहने में मुझे कोई झिझक नहीं कि उस वक्त उन 30 दिनों में मेरे पास 60 प्रतिशत बूथों पर कोई कार्यकर्ता नहीं था टेबल लगाने के लिए. उस वक्त मुलायम सिंह यादव का एक इंटरव्यू हुआ था आजतक पर.
आजतक G-20 समिट में केंद्रीय महिला और बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अमेठी से लेकर संसद में गुस्से में रहने के सवाल समेत कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और महिला सशक्तिकरण पर बात की. स्मृति ईरानी ने कहा कि आज हम इतिहास के ऐसे मोड़ पर हैं जब हम एक राष्ट्र के नाते संकल्प ले सकते हैं कि आगे जो मार्ग तराशना है, वो मार्ग कैसा होगा. आज हमारी आर्थिक और समाजिक व्यवस्था स्थिति ऐसी है कि चाहे देश के प्रधानसेवक हों या एक आम नागरिक. दोनों में एक बात की सहमति है कि हिंदुस्तान में एक काबिलियत है कि अब नवभारत के निर्माण के साथ-साथ वो वैश्विक स्तर पर कुछ नई बुलंदियों को, कुछ नई सफलता के शिखर को पा सकते हैं.
अमेठी से चुनाव जीतने के बाद से राहुल गांधी और उनके बीच सियासी प्रतिद्वंदिता पर स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रतिद्वंदिता दो समान लोगों के बीच हो सकती है. वो उनकी पार्टी के मालिक हैं और मैं अपनी पार्टी की कार्यकर्ता हूं. दोनों में फर्क है. जहां तक अमेठी की बात है, ये मैं कह सकती हूं कि आज भी वहां रोमांटिसिज्म है गांधी खादनान की विरासत को लेकर कि कोई भी एक बयान कहीं दे देगा और सबको लगेगा अरे.
उन्होंने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में जब मैं अमेठी लड़ने गई तो मेरे पास प्रचार के लिए सिर्फ 30 दिन से भी कम समय था. ये आज सार्वजनिक कहने में मुझे कोई झिझक नहीं कि उस वक्त उन 30 दिनों में मेरे पास 60 प्रतिशत बूथों पर कोई कार्यकर्ता नहीं था टेबल लगाने के लिए. उस वक्त मुलायम सिंह यादव का एक इंटरव्यू हुआ था आजतक पर. मुलायम सिंह जी ने कहा कि मुझे सोनिया गांधी जी के माध्यम से फोन आया है और कहा गया कि राहुल गांधी की मदद कर दो. एक लाख वोट मैंने ट्रांसफर कर दिया.
यह भी पढ़ें: 'मुलायम मदद नहीं करते तो...' स्मृति ने सुनाया 2014 में अमेठी चुनाव में राहुल की जीत का किस्सा
'अगर मुलायम सिंह मदद नहीं करते तो...'
स्मृति ने आगे कहा, जब मैं 2014 में हारी तो फर्क सिर्फ एक लाख 5 हजार वोटों का था. अगर वाकई में मुलायम सिंह यादव जी मदद नहीं करते तो सिर्फ 5 हजार वोटों का फर्क रह गया था. उसके बाद 2019 का चुनाव आया तो किसी सर्वे में यह नहीं कहा गया कि मैं चुनाव जीत रही हूं. 2019 में जब लड़ने गए और 55120 वोटों से जीते. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वोटों को देखें तो पांच दशक से गांधी खानदान ने जितने वोट पाए- प्रत्येक चुनाव में. उससे ज्यादा वोट मैंने 2019 में हासिल किए. फर्क सिर्फ इतना है कि बीजेपी अकेली लड़ रही थी और गांधी खानदान, सपा-बसपा के समर्थन से चुनाव लड़ रहा था. क्योंकि मैं चाहती हूं कि लोग यह बात समझें.

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










