
राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, पंजाब की सड़कों पर भटकती रही सिक्योरिटी में तैनात 2 गाड़ियां
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. पंजाब में जब कांग्रेस नेता सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिलने जा रहे थे, उनका सुरक्षा काफिला रास्ता भटक गया और 20-25 मिनट तक पटियाला की सड़कों पर घूमता रहा.
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. उनका सुरक्षा काफिला 20-25 मिनट तक पटियाला की गलियों में घूमता रहा और कांग्रेस नेता बिना किसी सुरक्षा के ही मूसेवाला के घर पहुंच गए.
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मानसा जाने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वडिंग ने राहुल गांधी को अपने साथ गाड़ी में बैठाया था. उस समय उनके साथ गाड़ी में प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद रहे. अब हुआ यूं कि जिस गाड़ी में राहुल गांधी बैठे थे, उसने दूसरा रास्ता चुनते हुए बाईपास से सीधी संगरूर मानसा रोड पर ले लिया. लेकिन राहुल गांधी के सुरक्षा काफिले को इसकी जानकारी नहीं मिली और उनकी दो गाड़ियां गलती से बाईपास कोना मोड़ से पटियाला शहर के अंदर चली गईं.
इसके बाद दोनों सिक्योरिटी की गाड़ियां लगभग 20 से 25 मिनट पटियाला शहर में ही घूमती रहीं. तब तक राहुल गांधी अपने साथियों के साथ गांव मूसा भी पहुंच गए और उन्होंने सिंगर के परिजनों से भी मुलाकात कर ली. जब काफी देर तक राहुल गांधी के सुरक्षा काफिले को रास्ता नहीं मिला, तब पटियाला पुलिस के जवानों ने उनकी मदद की और उनकी गाड़ी को शहर के बीचों-बीच से निकाल कर संगरूर मानसा रोड पर पर ला दिया. तब जाकर उनका काफिला मूसा गांव पहुंचा.
अब चिंता वाली बात ये है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में भी बड़ी चूक हुई थी. तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी और समय विधानसभा चुनाव का चल रहा था. जब पीएम मोदी एक रैली के लिए जा रहे थे, बीच सड़क पर किसानों के प्रदर्शन की वजह से उनका काफिला काफी देर तक वहां फंसा रहा. बाद में जब इस मामले की जांच हुई तो पंजाब पुलिस के कई अफसरों को सस्पेंड किया गया और तब की राज्य सरकार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










