
राहुल गांधी की पैरवी करने वाले वकील से सजा सुनाने वाले जज तक... मोदी सरनेम केस से जुड़े अहम किरदारों की प्रोफाइल
AajTak
भारतीय राजनीति में चार दिन से कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुर्खियों में बने हुए हैं. चार साल पहले मोदी सरनेम को लेकर कथित टिप्पणी को लेकर सूरत की कोर्ट ने दोषी पाया है और दो साल जेल की सजा सुनाई है. अब राहुल की लोकसभा की सदस्यता भी जा चुकी है. इस पूरे मामले में चार किरदार प्रमुख तौर पर नजर आते हैं. पहले खुद राहुल गांधी, दूसरे शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी, तीसरे सेशन कोर्ट के जज और राहुल के वकील किरीट पानवाला. जानिए इनके बारे में...
गुजरात की सूरत कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य पर बड़ा संकट आ गया है. कोर्ट ने चार साल पुराने मानहानि के मामले में राहुल को दोषी पाया और दो साल जेल की सजा सुनाई है. बाद में लोकसभा सचिवालय ने राहुल की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया.
बता दें कि राहुल ने मोदी सरनेम को लेकर कथित विवादित टिप्पणी की थी. पूरे प्रकरण को गौर से देखें तो इसमें चार किरदार प्रमुख तौर पर नजर आते हैं. पहले- खुद राहुल गांधी हैं, जिन्होंने ये टिप्पणी की. उसके बाद इस टिप्पणी पर केस दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी, तीसरे- सूरत की सेशन कोर्ट के जज सीजेएम हरीश हंसमुख भाई वर्मा और चौथे किरदार- राहुल गांधी के वकील किरीट पानवाला.
राहुल गांधी: सजा और सांसदी जाने से विशेष तौर पर सुर्खियों में...
इस पूरे प्रकरण में राहुल गांधी सबसे मुख्य किरदार हैं. 19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी के साथ यह हमेशा जुड़ा रहा है कि वो देश की सबसे प्रतिष्ठित सियासी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. इसके अलावा देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल से जुड़ाव उन्हें विरासत में मिला है. 2003 तक उनके राजनीति में प्रवेश करने की स्थिति साफ नहीं थी, लेकिन मार्च 2004 में उन्होंने चुनाव लड़ने के साथ राजनीति में प्रवेश की घोषणा की. इसके साथ ही उनकी राजनीतिक पारी अमेठी (यूपी) से शुरू हुई जो कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है. साथ ही सोनिया गांधी और इससे पहले संजय गांधी (चाचा) का भी राजनीति में पदार्पण इसी इलाके से हुआ था. इसके बाद राहुल गांधी की राजनीतिक पारी बयानों, उनकी आलोचानओं, विरोध का संगम रही है. साल 2013 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके द्वारा अध्यादेश फाड़े जाने का मामला बहुत तूल पकड़ा था, जिसे वर्तमान के हालिया प्रकरण में फिर से याद किया जा रहा है. राहुल गांधी का पूरा राजनीतिक करियर कुछ इस तरह रहा है...
राजनीति में प्रवेश, मार्च 2004: पहला लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़े और 1 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की. 2004-2006: इस दौरान उन्हें गृह मामलों पर स्थायी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया.2007-2009: मानव संसाधन विकास पर स्थायी समिति के सदस्य बने. यूपी विधानसभा चुनाव 2007 के लिए कांग्रेस प्रचार अभियान की कमान संभाली. हालांकि, ये प्रयोग असफल रहा. कांग्रेस ने सिर्फ 22 सीटें जीतीं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












