
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए!
AajTak
कोरोना संकट की इस घड़ी में लोग ऑक्सीजन और हॉस्पिटल में बेड की कमी से जूझ रहे हैं. बेड न मिलने से लोगों की जान जा रही है. ऐसे में विपक्षी दल मोदी सरकार पर हावी हो रही है. लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर हमले किए जा रहे हैं.
देश कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है, तो वहीं ऐसे में सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर विवाद शुरू हो गया है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं. वहीं आज राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए साफ कहा कि देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए! देश को PM आवास नहीं, सांस चाहिए! pic.twitter.com/jvTkm7diBm
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










