'राहुल गांधी का भाषण नफरत से भरा था...', कांग्रेस नेता पर बीजेपी ने साधा निशाना
AajTak
दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ 'हल्ला बोल रैली' में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. अब इसको लेकर बीजेपी कांग्रेस नेता पर हमलावर हो गई है. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि आज एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन था.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ 'हल्ला बोल रैली' में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. वहीं अब इसको लेकर बीजेपी कांग्रेस नेता पर हमलावर हो गई है. बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन था.
पात्रा ने कहा, "आज राहुल गांधी ने वही किया जो वो करते आए हैं. 2014 के बाद से यह एक ही स्क्रिप्ट है और उन्होंने आज भी इसे ही पढ़ा है. राहुल और जिम्मेदारी साथ-साथ चलती है. उन्होंने एक अपरिपक्व भाषण दिया. उन्होंने कहा कि देश नफरत से भरा है. लेकिन जो यह राहुल गांधी का भाषण था, वह नफरत से भरा था. हालांकि उनकी एक बात सही थी कि अगर कोई व्यक्ति डरेगा तो वह नफरत से भर जाएगा."
'...तो उन्हें इस रैली का सहारा लेना पड़ा'
उन्होंने कहा, "जाहिर है वह और उनका परिवार नेशनल हेराल्ड केस को लेकर डरा हुआ है. यह रैली परिवार बचाओ रैली थी. आज जब गांधी परिवार को एहसास हुआ कि उनके अच्छे दिन खत्म हो गए हैं तो उन्हें इस रैली का सहारा लेना पड़ा. आप कांग्रेस को अपने सदस्यों के साथ नहीं बांट सकते. म्यूजिकल चेयर की तरह सिर्फ सोनिया जी और राहुल गांधी ही पार्टी के अध्यक्ष बन रहे हैं. आज एक दुर्भाग्यपूर्ण दिन था. विपक्ष के नेता और एक सांसद ने आज एक दुर्भाग्यपूर्ण बयान दिया है."
'न्यायपालिका राहुल गांधी के बयानों पर स्वत: संज्ञान लें'
संबित पात्रा ने कहा, "उन्होंने (राहुल गांधी) कहा कि मीडिया और न्यायपालिका बिक चुकी है. यह आश्चर्यजनक है कि आज जिस भाषा का राहुल गांधी ने इस्तेमाल किया, वह बेहद गलत थी. मैं सुप्रीम कोर्ट से मांग करता हूं कि इसे अदालत की अवमानना के रूप में लिए जाए और न्यायपालिका राहुल गांधी के बयानों पर स्वत: संज्ञान लें. पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के रूप में गिना जाता था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में हम मीलों आगे आ गए हैं. आपने चीन और पाकिस्तान के बारे में बात की है. चाचा नेहरू ने कितनी जमीन दी है, मैं उस तरह की राजनीति में नहीं जाना चाहता. आप सर्जिकल स्ट्राइक को हतोत्साहित करते हैं और अपने राजदूत मणिशंकर अय्यर को भेजते हैं, जो विदेश में पीएम को हटाने की बात करते हैं."

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








