
राहुल गांधी का कबूलनामा- ऑपरेशन ब्लू-स्टार कांग्रेस की गलती थी, जिम्मेदारी लेने को तैयार
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी में कहा कि 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार कांग्रेस की गलती थी. उन्होंने सिख समुदाय के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि वह कांग्रेस की गलतियों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं, हालांकि वे तब राजनीति में सक्रिय नहीं थे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह मानते हैं कि 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार पार्टी की गलती थी. उन्होंने कहा कि वह 80 के दशक में कांग्रेस से हुईं गलतियों की जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं. राहुल का यह जवाब सिख युवक की ओर से पूछे गए एक सवाल में दिया. राहुल के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है.
अमेरिका में क्या बोले राहुल गांधी?
करीब दो सप्ताह पहले (21 अप्रैल) को अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी शामिल हुए. यहां उन्होंने सिख युवक के सवाल पर जवाब देते स्वीकार किया कि कांग्रेस की 1984 के सिख विरोधी दंगों में भूमिका थी.
राहुल बोले- 80 के दशक में कांग्रेस की ओर से की गई गलतियों की मैं स्वीकार करने को तैयार हूं. हालांकि, जब यह घटना हुई तब मैं राजनीति में नहीं थी. मैं कई बार स्वर्ण मंदिर गया हूं. मेरा सिख समुदाय के साथ प्यार और सम्मान का रिश्ता है.
सिख युवक ने क्या पूछा था?
ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल से कहा कि आपने आज तक सिखों की सुलह कराने की कोशिश नहीं की. सज्जन कुमार और केपीएस गिल जैसे नेताओं को राजनीतिक सुरक्षा दी गई. फिर आप हम लोग से कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि हम बीजेपी से डरें?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











