
राहुल की तारीफ में सिद्धू ने पढ़े कसीदे, कहा- चन्नी को सिर्फ CM नहीं बनाया, लोगों को उम्मीद भी दी
AajTak
नवजोत सिंह सिद्धू ने राहुल की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि राहुल गांधी ने एक मुख्यमंत्री नहीं बनाया है बल्कि लोगों के लिए एक उम्मीद दी है. संविधान का सम्मान किया है.
पंजाब में नया मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आज लंबे समय के बाद मीडिया के सामने आए. नवजोत सिंह सिद्धू आज अपने ही अंदाज में दिखे और उन्होंने राहुल गांधी की खूब तारीफ की.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










