
राहगीर को बचाने के चक्कर में सीधे कुएं में जा गिरी तेज रफ्तार कार, एक शव बरामद, कई लापता
AajTak
महाराष्ट्र के जालना में एक बड़ा हादसा हुआ है. राजूर–टेंभुर्णी रोड पर शिवार इलाके में एक कार अचानक नियंत्रण खोकर कुएं में जा गिरी. हादसे में कार सवार एक व्यक्ति का शव बाहर निकाल लिया गया है, जबकि चार से पांच लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि यह कार मरीज को इलाज के लिए सुल्तानपुर ले जा रही थी और इसी दौरान हादसा हो गया.
महाराष्ट्र के जालना में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, राजूर–टेंभुर्णी रोड के शिवार इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह पानी में समा गई.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस कार में कुल पांच से छह लोग सवार थे. अब तक एक व्यक्ति का शव बाहर निकाला जा चुका है, जबकि चार से पांच लोगों के अब भी कुएं में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
राहगीर को बचाने के चक्कर में कुएं में गिरी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि चालक ने मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को बचाने की कोशिश की, इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और सीधा कुएं में गिर गई. हादसे के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग गेवराई तहसील के गुंगी गांव के पास के रहने वाले थे. इनमें से एक व्यक्ति आधे शरीर से लकवाग्रस्त था और उसे इलाज के लिए सुल्तानपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में यह बड़ा हादसा हो गया. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है. ग्रामीण लगातार कुएं के आसपास जुटे हुए हैं और बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










