
रास्ते में रोकी दलित छात्र की बाइक, जाति पर किया कमेंट और काट दिए हाथ
AajTak
तमिलनाडु के शिवगंगा में एक दलित युवक पर हमला कर उसके हाथ काट देने का मामला सामने आया है. मामले में इलाके के ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि इन लोगों ने पीड़ित को बीच रास्ते में रोक कर उसपर हमला किया था.
तमिलनाडु के शिवगंगा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां तीन युवकों ने एक दलित छात्र के बड़ी ही बेरहमी से हाथ काट दिए. घटना मेलापिदवूर के पास की है. पीड़ित अय्यासामी सरकारी कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्र था. उसके चाचा भूमिनाथन ने पिछले साल एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीदी थी.
जानकारी के अनुसार बुधवार को अय्यासामी उसी बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में तीन लोगों ने उसे रोका और उस पर बेरहमी से हमला कर दिया. अय्यासामी की मां ने दावा किया कि हमलावरों ने अय्यासामी की जाति को लेकर उसका अपमान किया था और फिर वे उसपर टूट पड़े थे.
घटना के समय पीड़ित को ग्रामीणों ने दौड़कर बचाया और आनन फानन में मदुरै राजाजी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने धारा 294(बी),126,118(1),351(3) बीएनएस आर/डब्ल्यू3(1)®,3(1)(एस)एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और विनोथ, आधी ईश्वरन और वल्लारासु को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की जांच जारी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











