
रास्ते में दुल्हन ने रुकवाई कार, बोली- मुझे किडनैप किया गया, फिर बाइक से हो गई फरार, खाली हाथ लौटा दूल्हा
AajTak
बिहार के समस्तीपुर जिले में शादी कर लौट रहा दूल्हा बिना दुल्हन के घर पहुंचा. दरअसल, दुल्हन ने बहाने से बीच रोड पर कार रुकवाई. इसके बाद वह एक बाइक पर बैठकर फरार हो गई. इस दौरान रोड पर दुल्हन ने काफी हंगामा किया. इस घटना के बाद दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन के बैरंग अपने घर लौट गए.
बिहार के समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर दूल्हे की गाड़ी से उतरकर दुल्हन ने अपहरण किए जाने का शोर मचा दिया. दुल्हन के शोर मचाने से रोड पर हाई वोल्टेज हंगामा शुरू हो गया. अपहरण की बात सुनकर काफी संख्या में लोग जमा हो गए. इस दौरान दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा. इसके बाद दुल्हन एक बाइक से दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई.
जानकारी के अनुसार, यह मामला समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग का है. बीती रात बेझाडीह लगुनियां से एक बारात अंगारघाट के डिहुली गांव गई थी. यहां रीति रिवाज से दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई और सुबह दुल्हन को विदा करवाकर दूल्हा अपने घर लौट रहा था. दूल्हे की गाड़ी जब समस्तीपुर रोसड़ा मार्ग से गुजर रही थी, तभी दुल्हन ने साथ चल रहे छोटे भाई को उल्टी होने का बहाना बना दिया और गाड़ी रुकवा दी.
बीच सड़क पर दुल्हन ने मचाया शोर, लग गई भीड़
इसके बाद दुल्हन गाड़ी से उतर गई और बीच सड़क पर खुद का अपहरण कर लिए जाने को लेकर शोर मचाने लगी. यह देख दूल्हे पक्ष के लोग हैरान रह गए. शोर सुनकर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए. काफी देर तक रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.
इसके बाद दुल्हन एक बाइक पर अपने छोटे भाई के साथ बैठी और दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई. दुल्हन का कहना था कि उसके छोटे भाई को उल्टी हो रही थी. दूल्हे से मोबाइल मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया.
दूल्हे ने कहा- दुल्हन ने रोड पर अपहरण करने की आवाज लगाकर किया हंगामा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










