
रास्ता घेरे लेटा था शेरों का हुजूम... देखते ही ठहर गए पर्यटक, फिर मोबाइल कैमरे से बनाने लगे वीडियो
AajTak
गुजरात के गिर जंगल में शेरों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही पर्यटकों को दुर्लभ और रोमांचक नजारे देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में सफारी पर आए पर्यटकों ने ग्यारह शेरों का एक ग्रुप देखा, जो सफारी रूट पर आराम फरमा रहे थे. इस नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. इसका वीडियो सामने आया है.
गुजरात के गिर जंगल में शेरों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही अब पर्यटक और प्रकृति प्रेमी दुर्लभ और रोमांचक नजारों का आनंद ले रहे हैं. गिर के जंगल में हाल ही में एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सफारी पर आए पर्यटकों को हैरान कर दिया. सासन गिर में हाल ही में पर्यटकों ने अपने कैमरे में शेरों का एक समूह कैद किया, जो सफारी रूट पर आराम फरमा रहे थे.
इस समूह में कुल ग्यारह शेर शामिल थे, जो एक साथ बैठे दिखाई दिए. डिप्टी कंजर्वेशन फॉरेस्टर (DCF) डॉ. मोहन राम ने बताया कि मौसम खुशनुमा होने के कारण शेरों को धूप में आराम करते देखना आमतौर पर मुश्किल होता है, लेकिन इस बार पर्यटकों को यह दुर्लभ अवसर मिला. उन्होंने कहा कि गिर जंगल में शेरों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इस वजह से अब पर्यटक शेरों को उनके प्राकृतिक व्यवहार के साथ देख सकते हैं.
यहां देखें Video
एक साथ इतने शेरों का समूह देखना दुर्लभ है और यह एक रोमांचक अनुभव है. शेरों का यह ग्रुप सफारी रूट के पास आराम कर रहा था. कुछ शेर धूप में लेटे थे, तो कुछ पेड़ों के नीचे छांव में थे. पर्यटकों ने इस दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया. यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: सड़क पर अचानक सामने आ गया शेरों का हुजूम... जंगल के राजा को देख बढ़ गईं धड़कनें, लोग बनाने लगे वीडियो
गिर जंगल में शावकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. इसका मतलब है कि शेरों का जनसंख्या संतुलन स्थिर है. शावकों को खेलते, शिकार सीखते और अपने परिवार के साथ मस्ती करते देखना भी पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव होता है. पर्यटकों के कैमरे में कैद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. लोग इसे शेयर कर रहे हैं. वहीं विशेषज्ञों ने कहा कि पर्यटकों को हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए और शेरों के प्राकृतिक व्यवहार में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










